MI के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली फैंस के लिए आई बुरी खबर, टीम के 2 स्टार खिलाड़ी चूकेंगे मुकाबला

MI vs DC: मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे वार्नर और ईशांत

Delhi Capitals Team
Delhi Capitals Team | Image: BCCI/ IPLT20.com

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के ईशांत शर्मा और डेविड वार्नर चोटिल होने के कारण शनिवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में नहीं खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।

दोनों खिलाड़ी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टीम पिछले मैच में नहीं खेले थे। वार्नर को इस महीने की शुरु में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अंगूठे में चोट लग गई थी जबकि इशांत पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। गांगुली ने कहा, ‘‘डेविड वार्नर और ईशांत शर्मा दोनों चोटिल हैं और कल के खेल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ’’

Advertisement

यह भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स को Playoff में जाना है तो धोनी को ऊपर खेलाना ही पड़ेगा, समझें पूरा समीकरण - Republic Bharat

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड