अपडेटेड 15 March 2026 at 23:16 IST
'अगर हमें पहला मिला तो पहला ही उड़ा देंगे', संजू सैमसन ने बताया वैभव सूर्यवंशी के IPL डेब्यू से पहले का किस्सा-VIDEO
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को स्टेज पर बुलाया गया। इस बीच संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी के IPL डेब्यू से पहले का किस्सा बताया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 (BCCI Naman Awards 2026) समारोह का आयोजन किया गया। इस इवेंट में आईसीसी ट्रॉफी विनर भारतीय टीमें सम्मानित की गईं।
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में टी20 विश्व कप विजेता इंडिया टीम के खिलाड़ियों से लेकर महिला क्रिकेट खिलाड़ी और अंडर 19 वर्ल्ड कप विनर भारतीय मेंस टीम के खिलाड़ी भी मौजूद रहे। इस बीच मंच पर हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी नजर आए और सभी के बीच कई सारी बातें भी हुई। इसी दौरान संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री करते हुए एक खास किस्सा सुनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संजू सैमसन ने बताया वैभव और द्रविड़ की बातचीत का किस्सा
संजू सैमसन ने स्टेज पर वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले का किस्सा सुनाया। संजू ने बताया 'राहुल द्रविड़ सर ने वैभव को बुलाया और पूछा कि क्या है तुम्हारा गेम प्लान? इसका जवाब देते हुए वैभव ने कहा, ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे। फिर राहुल सर ने कहा, क्या है गेम प्लान यह बताओ? तब वैभव बोला, हमें पहला मिला तो हम पहला ही उड़ा देंगे। और ठीक उसने ऐसा ही किया और हमने कहा कि यह अलग ही वीडियो गेम खेल रहा है।'
चेन्नई टीम से खेलते नजर आएंगे संजू
गौरतलब है कि अब संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग में शामिल हो गए। आईपीएल 2026 में संजू चेन्नई की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, आपको यह भी बता दें कि वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। जब वैभव के राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था, तक टीम के कप्तान संजू सैमसन थे और हेड कोच राहुल द्रविड़।
Advertisement
क्रिस गेल का रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड 2026 (BCCI Naman Awards 2026) के दौरान एक सवाल जा जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि वह क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को टी20 क्रिकेट में तोड़ना चाहते हैं। वैभव ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उनकी पसंदीदा फिल्म धुरंधर है।
Advertisement
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 23:12 IST