RCB के स्टार गेंदबाज ने गुप-चुप तरीके से की शादी, क्रिकेटर पर लग चुका है यौन उत्पीड़न का आरोप, जानिए कौन हैं पत्नी श्वेता पुंडीर?

Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल ने गुपचुप अंदाज में शादी कर ली है। उनकी शादी श्वेता पुंडीर के साथ हुई है।

Follow : Google News Icon  
yash dayal married shweta pundir
RCB के स्टार गेंदबाज ने गुप-चुप तरीके से की शादी | Image: social media

Yash Dayal Marries Shweta Pundir: एक तरफ टीम इंडिया के कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं, तो दूसरी तरफ अब खबर आई है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल ने बिना किसी हो-हल्ला के शांतिपूर्वक शादी कर ली है। यश दयाल ने जिस लड़की के साथ अग्नि के सात फेरे लिए हैं, उनका नाम श्वेता पुंडीर (Shweta Pundir) है। दयाल ने उस समय शादी की है जब उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। आइए जानते हैं यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर कौन हैं।

खास रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुई शादी

यश दयाल ने बिना किसी शोर शराबे के श्वेता पुंडीर का हाथ थामा है। बताया जा रहा है कि बीते चार फरवरी को ही दोनों की शादी हो गई थी। यश की शादी इतनी गुपचुप थी कि क्रिकेट जगत का कोई भी बड़ा चेहरा वहां नजर नहीं आया। बताया जा रहा है कि यश ने खुद इस पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन उनकी पत्नी श्वेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर सस्पेंस से पर्दा उठाया।

कौन हैं यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर?  

यश दयाल की पत्नी श्वेता पुंडीर राजधानी दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं। बताया जाता है कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। श्वेता पुंडीर को इंस्टाग्राम पर 587 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। श्वेता पुंडीर ने इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग के लिए ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया है।

विवादों में चल रहे हैं यश दयाल

गौरतलब है कि यश दयाल के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने उनके ऊपर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं, एक नाबालिग क्रिकेटर ने भी उनके ऊपर बदसलूकी का मामला दर्ज करवाया है। नाबालिग क्रिकेटर का कहना है कि करियर बनाने के नाम पर फायदा उठाया था। इस मामले में सांगानेर सदर थाने में FIR भी दर्ज है। फिलहाल, कोर्ट ने उन्हें इस मामले में भी अंतरिम सुरक्षा दे दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को चैम्पियन ट्रॉफी जिताने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, भारत का दो बार तोड़ चुका है सपना

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड