अपडेटेड 15 March 2026 at 18:36 IST
पाकिस्तान को चैम्पियन ट्रॉफी जिताने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, भारत का दो बार तोड़ चुका है सपना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तानी टीम के दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। वो अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भी बना चुके हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Sarfaraz Ahmed: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लगभग दो दशकों तक पाकिस्तान टीम को योगदान देने के बाद आखिरकार उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब समाप्त हो गया। सरफराज पाकिस्तान टीम के लिए सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान टीम को कई यादगार जीत दिलाईं हैं। सरफराज अहमद ने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 मैच खेले हैं।
कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता
कराची में जन्मे सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान टीम को कई यादगार जीत दिलाईं। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। सरफराज ने तीनों फॉर्मेट में मिलाकर करीब 100 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराया
सरफराज के कप्तानी की सबसे बड़ी उपलब्धि चैंपियंस ट्रॉफी की जीत रही है। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। फाइनल मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। यह मैच इंग्लैंड में खेला गया था। इससे पहले 2006 में सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जहां फाइनल में भारत को हराया गया था।
सरफराज अहमद का अंतरराष्ट्रीय करियर
सरफराज अहमद ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वनडे की 91 पारियों में उन्होंने 2315 रन बनाए और इस बीच 2 शतक और 11 अर्धशतक जड़े। वहीं, 61 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 818 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्टी शामिल है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 18:36 IST