राशिद-तेवतिया ने सैमसन को हिला डाला, दर्दनाक हार के बाद किसपर फूटा राजस्थान के कप्तान का गुस्सा?

RR vs GT IPL 2024: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली दर्दनाक हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने बताई हार की बड़ी वजह।

sanju samson explains reason of rajasthan royals defeat against gujarat titans
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन | Image: ipl/bcci

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2024: आईपीएल 2024 अब उस स्टेज पर पहुंच चुका है जहां से हर मैच सभी टीमों के लिए बेहद अहम है। अभी तक जीत के रथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने उनके घर जाकर उन्हें बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात दी। इस दर्दनाक हार के बाद कप्तान संजू सैमसन को समझ नहीं आ रहा था कि वो इसे कैसे बयां करें।

गुजरात टाइटंस के दो ऑलराउंडर राशिद खान और राहुल तेवतिया ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से जीत छीन ली। गुजरात को 12 गेंदों में जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी। ऐसा लगा कि RR ये मुकाबला आसानी से जीत लेगी, लेकिन राशिद-तेवतिया ने हार नहीं मानने की ठानी थी। दोनों ने इसके बाद बल्ले से जोरदार हमला बोला और संजू सैमसन के हाथ से मैच रेत की तरह फिसलता चला गया।

दर्दनाक हार के बाद क्या बोले सैमसन?

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली दर्दनाक हार के बाद संजू सैमसन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि मुझे अभी समझ नहीं आ रहा कि कैसे इस हार को शब्दों में बयां करूं।

संजू ने कहा, ''अभी बताना मुश्किल है कि हम कहां मैच हारे। मुझे लगता है कि हम अंतिम गेंद तक मैच में थे लेकिन फिर चौका लगा और हमें हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में सबसे कठिन काम तब होता है जब कोई कप्तान गेम हार जाता है और उसे बताना होता है कि मैच कहां फिसला। जब भावनाएं काबू में आएगी तो मैं स्पष्ट रूप से बता पाऊंगा।''

संजू सैमसन ने आगे कहा कि गुजरात टाइटंस को श्रेय देना होगा. यही इस टूर्नामेंट की खूबसूरती है. सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा। जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मैंने सोचा कि 180 के आसपास का स्कोर लड़ने लायक होता। मुझे लगा कि 196 एक विजयी स्कोर था। ओस नहीं होने पर हमारी गेंदबाजी लाइनअप को यह करना चाहिए था। पारी की शुरुआत में कड़ी मेहनत करना आसान नहीं था। जयपुर में 197,ओस के बिना, हम इसे किसी भी दिन ले लेंगे।

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ये पहली हार है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बावजूद राजस्थान की टीम 5 मैचों में 4 जीत के साथ शिखर पर मौजूद हैं, वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस छठे स्थान पर हैं। 

इसे भी पढ़ें: मैं हूं ना... विनिंग चौका जड़ने के बाद राशिद खान ने किया कुछ ऐसा, गुस्से से लाल हुए सैमसन-VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड