मैं हूं ना... विनिंग चौका जड़ने के बाद राशिद खान ने किया कुछ ऐसा, गुस्से से लाल हुए सैमसन-VIDEO
Rashid Khan Celebration: स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने मैच के आखिरी गेंद पर चौका लगाकर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई।
- खेल समाचार
- 3 min read

Rashid Khan RR vs GT: आईपीएल 2024 में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ या यूं कहें कि RR का सामना गुजरात के RR (राशिद और राहुल) से हुआ तो गलत नहीं होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राशिद खान और राहुल तेवतिया की छोटी मगर विस्फोटक पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया।
अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने मैच के आखिरी गेंद पर चौका लगाकर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने जिस अंदाज में जीत का जश्न मनाया वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का रिएक्शन भी देखने लायक है।
राशिद खान का 'मैं हूं ना' वाला जश्न देखा क्या?
आखिरी 12 गेंदों पर चौकों की झड़ी लगाकर गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने वाले राशिद खान ने 'मैं हूं ना' स्टाइल में जश्न मनाकर सबका दिल जीत लिया। ईद से पहले अफगानिस्तान के पठान ने गुजरात के फैंस को शानदार ईदी दी। अंतिम गेंद पर राशिद खान ने पॉइंट्स की दिशा में शानदार कट शॉट खेला और बॉल सीमा रेखा के पार चली गई। इसके बाद राशिद दोनों हाथ खोलकर फिल्मी स्टाइल में जश्न मनाते दिखे। उन्होंने इशारों में कहा कि जब तक मैं यहां बैटिंग कर रहा हूं, टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं हूं ना।
संजू सैमसन का उतरा चेहरा
जीत के बाद राशिद खान ने तो 'मैं हूं ना' स्टाइल में जश्न मनाया लेकिन विपक्षी टीम के कप्तान संजू सैमसन काफी गुस्से में दिखे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वो ये मुकाबला हार कैसे गए। वो अपने गेंदबाजों से निराश थे। मैच के बाद भी उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ब्रॉडकास्टर से क्या बातचीत करें। जब उनसे हार की वजह पूछी गई तो संजू ने कहा कि इतनी जल्दी इसपर बात करना आसान नहीं है। हम थोड़ी देर बाद ही गौर कर पाएंगे कि आखिर गलती कहां हुई।
Advertisement
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 196 रन खड़ा लगाया। इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे रियान पराग ने एक बार फिर जलवा दिखाया और 76 रनों की पारी खेली। RR के कप्तान संजू सैमसन ने भी उनका भरपूर साथ दिया और उन्होंने 68 रन बनाए। हालांकि, राशिद खान और राहुल तेवतिया ने दोनों की पारियों पर पानी फेरते हुए राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से जीत छीन ली। तेवतिया ने 11 गेंदों पर 22 और राशिद ने 11 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली।
इसे भी पढ़ें: 12 गेंद में चाहिए थे 35 रन, राशिद-तेवतिया ने राजस्थान के जबड़े से छीनी जीत, बने 3 बड़े रिकॉर्ड