अपडेटेड 20 March 2026 at 18:21 IST

IPL 2026: राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगा तगड़ा झटका, संजू सैमसन की जगह टीम में आया यह धाकड़ इंग्लिश प्लेयर हुआ बाहर

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) को तगड़ा झटका लगा है। इससे पहले ट्रेड डील से संजू सैमसन चेन्नई में शामिल हो गए और अब उनकी जगह आया धाकड़ इंग्लिश खिलाड़ी भी टीम से बाहर हो गया है।

Follow : Google News Icon  
ipl 2026 riyan parag sam cur
राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगा तगड़ा झटका | Image: Social media

IPL 2026 Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इस महा टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईपीएल 2026 में जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ करेगी। हालांकि, सीजन के शुरू होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स (RR) को तगड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2026 से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि वह 5 मार्च को 2026 को टी 20 वर्ल्ड कप के मैच के बाद से नहीं खेले हैं। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भारत से हार मिली थी।

सैम करन आईपीएल से हुए बाहर

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार इंग्लिश खिलाड़ी और राजस्‍थान रॉयल्‍स के धाकड़ ऑलराउंडर सैम करन को ग्रोइन की दिक्कत है, जिसके चलते वो आईपीएल से बाहर हो गए हैं। राजस्‍थान रॉयल्‍स उन्हें नवंबर 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा था। सैम करन का RR से बाहर जाना तगड़ा झटका माना जा रहा है।

RR ने ट्रेड डील से करन को खरीदा था

आपको बता दें कि सैम करन और टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को चेन्नई ने विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड किया था। राजस्थान रॉयल्स (RR) में ट्रेड होने के बाद सैम करन को उनकी मौजूदा कीमत ₹2.4 करोड़ में टीम में शामिल किया था।

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 शेड्यूल

  • 30 मार्च 2026 - राजस्थान बनाम चेन्नई, गुवाहाटी
  • 4 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम गुजरात, अहमदाबाद
  • 7 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम मुंबई, गुवाहाटी
  • 10 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम बेंगलुरु, गुवाहाटी

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रविंद्र जडेजा को पिला दिया पानी... हर गेंद पर एक से बढ़कर एक शॉट, ऑलराउंडर भी मुस्कुराने लगे, VIDEO
 

Advertisement

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 18:18 IST