अपडेटेड 19 March 2026 at 21:28 IST
वैभव सूर्यवंशी ने रविंद्र जडेजा को पिला दिया पानी... हर गेंद पर एक से बढ़कर एक शॉट, ऑलराउंडर भी मुस्कुराने लगे, VIDEO
Ravindra Jadeja and Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी जोरदार तैयारी कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव रवींद्र जडेजा के ऊपर जमकर बरसे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Ravindra Jadeja and Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला है।
वहीं, इस साल टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 के लिए लगभग सभी टीमें अभ्यास करना शुरू कर चुकी हैं। इसी दौरान नेट प्रैक्टिस में रवींद्र जडेजा वैभव सूर्यवंशी के सामने बेबस नजर आए। नेट प्रैक्टिस में वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज देखने को मिला, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वैभव के सामने बेबस दिखे रविंद्र जडेजा
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया के जरिए करीब 54 सेकंड का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने नेट्स में वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। जडेजा की पहली गेंद से ही वैभव ने बड़े शॉट खेलने की कोशिश की, जिसे देखकर जड्डू भी मुस्कुराने लगे।
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जडेजा बॉलिंग करते हैं और वैभव सूर्यवंशी लगातार लंबे-लंबे शॉर्ट्स लगाने की कोशिश करते हैं। वहीं, वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि वैभव के सामने जडेजा वाइड बॉल फेंक देते हैं। इस वीडियो में कभी जडेजा का दांव फेल नजर आता है, तो कभी वैभव लंबा शॉर्ट खेलते हुए नजर आते हैं।
Advertisement
वैभव ने पहले ही सीजन में जड़ा था शतक
वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा था। पहले ही सीजन में वैभव ने क्रिकेट जगत को बता दिया था कि अब तूफान थमने वाला नहीं है। वैभव ने पिछले सीजन 7 मैच खेले थे। 7 पारियों में 36 की औसत और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इस दौरान वैभव ने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा। पिछले सीजन में हाई स्कोर 101 रनों का रहा।
ट्रेड डील के जरिए RR में शामिल हुए जडेजा
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से रवींद्र जडेजा को ट्रेड डील के तहत राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया। जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से ट्रेड के बाद, 14 करोड़ रुपये की फीस पर RR के साथ जुड़े हैं। इस सीजन जडेजा रियान पराग की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 21:28 IST