RCB vs MI: मुंबई बिगाड़ सकती है बेंगलुरु का समीकरण, हारने पर आरसीबी के प्लेऑफ की राह होगी कांटों भरी

RCB vs MI: आईपीएल 2026 में रविवार शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इस मैच को लेकर फैंस की निगाहें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहने वाली हैं।

Follow : Google News Icon  
Royal Challengers Bengaluru Mumbai Indians rohit sharma virat kohli
मुंबई बिगाड़ सकती है बेंगलुरु का समीकरण | Image: Social media

RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 10 मई को 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी के प्लेऑफ समीकरण को देखते हुए हर हाल में जीत जरूरी है। वहीं, मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियंस का खेल खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। हालांकि, मुंबई इंडियंस अपनी साख बचाने और प्लेऑफ समीकरण को जिंदा रखने के लिए मैदान पर उतरेगी।

आरसीबी की मौजूदा स्थिति

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेले गए अभी तक के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो आरसीबी 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। अगर आरसीबी को प्लेऑफ समीकरण से बाहर नहीं जाना है, तो बाकी के बचे हुए चार मैचों में कुछ कमाल करना होगा। हालांकि, मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में वो जीतता है, तो 8 अंक ही होंगे, जो प्लेऑफ समीकरण से बहुत दूर है।

आरसीबी के लिए जीत कितना जरूरत?

आईपीएल 2026 की बात की जाए तो प्लेऑफ के लिए 'सेफ जोन' यानी 16 अंकों तक पहुंचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने बाकी 4 मैचों में से 2 जीत की दरकार है। ऐसे में यहां से आरसीबी कोई भी मैच गंवाना नहीं चाहेगी।

मुंबई आरसीबी के लिए कितना खतरा

अगर मुंबई इंडियंस आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा देती है, तो बेंगलुरु को अपने अगले मैचों में केकेआर, पंजाब और हैदराबाद जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ 'करो या मरो' की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आरसीबी के लिए यह मैच प्लेऑफ की राह आसान करने के लिए बेहद जरूरी है।

Advertisement

RCB बनाम MI हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन 35 मुकाबले में 19 में मुंबई को जीत मिली है और 16 मैच आरसीबी ने जीते हैं। आपको बता दें कि आरसीबी ने पिछली भिड़ंत में मुंबई को 18 रन से हराया था।

ये भी पढ़ें: RR vs GT: आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज, सिराज-हार्दिक और अर्शदीप के क्लब में हुए शामिल

 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड