RR vs GT: आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज, सिराज-हार्दिक और अर्शदीप के क्लब में हुए शामिल

RR vs GT: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो अब सिराज-हार्दिक और अर्शदीप के क्लब में शामिल हो गए हैं।

Follow : Google News Icon  
IPL Longest Over Jofra Archer
आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज | Image: Social media

RR vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 52वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में राजस्थान के धाकड़ गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसके बाद वो अब मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप के क्लब में शामिल हो गए हैं। 

दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में काफी खराब गेंदबाजी की। पहले ही ओवर में जोफ्रा का लाइन और लेंथ पर नियंत्रण नहीं था, जिसके चलते उन्होंने 6 गेंदों का नहीं, बल्कि पूरे 11 गेंदों का एक लंबा ओवर डाला। इसके साथ ही अब वो एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

4 वाइड एक नो बॉल के साथ 11 गेंद डालें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में कुल 11 गेंद डालें। इस दौरान उन्होंने 4 वाइड बॉल, एक नो बॉल की और आईपीएल 2026 में सबसे बड़ा 11 गेंदों का ओवर डाला। इस दौरान उन्होंने कुल 18 रन दिए। इसी के साथ वो 7वें ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल का सबसे बड़ा ओवर डाला है।

सिराज-हार्दिक और अर्शदीप के क्लब शामिल हुए जोफ्रा आर्चर

गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एक ओवर में 11 गेंद डालते ही जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा, मोहम्मद सिराज और  अर्शदीप के क्लब में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

मोहम्मद सिराज ने IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक ओवर में 11 गेंदें डालें थे। वहीं, अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ और IPL 2025 में हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंकी थी।

रियान पराग बाहर, यशस्वी जायसवाल कप्तान

आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग चोट के कारण नहीं खेले। उनकी जगह गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की कमान यशस्वी जायसवाल ने संभाली। इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक: वैभव सूर्यवंशी को टॉप पर पहुंचने के लिए चाहिए इतने रन, छोड़ देंगे इन दिग्गजों को पीछे
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड