ये तो रोहित शर्मा की कार्बन कॉपी है... वही आंखें वही मुस्कान, रितिका की गोद में दिखा Ahaan, पहली झलक देख फैंस ने लुटाया प्यार
Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस को 5 बार IPL ट्रॉफी जितवाने वाले रोहित शर्मा के बेटे अहान का चेहरा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Rohit Sharma Son Ahaan: टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का चेहरा आखिरकार सामने आ गया है। रोहित के बेटे का जन्म 15 नंवर, 2024 को हुआ था। उस वक्त टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेल रही थी। बेटे के जन्म के वक्त रोहित अपनी वािफ रितिका के साथ मुंबई में थे।
बेटे के जन्म के कुछ समय बाद इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नन्हें मेहमान की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। रितिका ने कुछ समय बाद बेटे का नाम भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। रोहित-रितिका के बेटे का नाम अहान है। नाम के बाद से अब इस कपल के बेटे का चेहरा भी पहली बार देखने को मिला है।
रोहित शर्मा के बेटे का चेहरा हुआ रिवील
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पहली बार रोहित शर्मा के बेटे अहान का चेहरा फैंस को देखने को मिला है। जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। रोहित के बेटे को देखकर फैंस का पहला रिएक्शन यही रहा कि ये तो रोहित की कॉर्बन कॉपी है। वहीं आंखे, वही मुस्कान।
वायरल हो रहा रोहित के बेटे का लुक
अहान को जब एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वे अपनी मम्मी रितिका की गोद में थे। सोशल मीडिया पर रोहित-रितिका के बेटे की पहली झलक तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Advertisement
अच्छी फॉर्म में नहीं दिख रहे रोहित
बात करें खेल की तो रोहित शर्मा फिलहाल आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए रोहित शर्मा के बल्ले से अभी इस सीजन में कोई अच्छी पारी देखने को नहीं मिली। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 12 गेंदों में 18 रन निकले। मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैचों में से रोहित ने 11.20 की औसत से केवल 56 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस का अगला मैच किससे?
घुटने की चोट के कारण हिटमैन को इकाना स्टेडियम में फील्डिंग के दौरान बाहर भी बैठना पड़ा था। इस मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबी इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की। अब मुंबई इंंडियंस का अगला मैच 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाएगा।