अपडेटेड 15 April 2025 at 12:10 IST
मां मर गई इसलिए... सचिन के बेटे का इमोशनल पोस्ट, नए घर की तलाश में अर्जुन, वजह जान बोलेंगे- वाह! क्या संस्कार है
Arjun Tendulkar: आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। अब तक खेले गए 6 मैचों में युवा ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर महान सिर्फ इसलिए नहीं थे क्योंकि उस दौर में उनके जैसा कोई बल्लेबाज नहीं था, बल्कि इसलिए भी क्योंकि सफलता की तमाम बुलंदियों को छूने के बावजूद उनके पैर जमीन से जुड़े थे। अब उनका बेटा भले ही क्रिकेट की दुनिया में अभी तक नाम नहीं कमा पाया है, लेकिन इंसानियत की दुनिया में सचिन का नाम रोशन कर रहा है। आईपीएल 2025 के बीच अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से उनकी जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। अब तक खेले गए 6 मैचों में युवा ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। IPL के बीजी शेड्यूल के बीच अर्जुन ने एक बिन मां के बच्चे को सहारा देने की गुहार लगाई है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और लोगों से मदद करने की मांग की है। कौन 45 दिन का बच्चा भोलू? जिसके लिए अर्जुन ये सब कर रहे हैं। चलिए... सस्पेंस खत्म करते हुए अब सबकुछ बता ही देते हैं।
इस बच्चे के लिए घर तलाश रहे अर्जुन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों से अति आवश्यक मदद मांगी है। अर्जुन एक स्ट्रीट डॉग, जिसका नाम बोलू है, उसके लिए घर तलाश रहे हैं। उन्होंने कुत्ते की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा।
अर्जुन ने जानकारी देते हुए लिखा- इसका नाम भोलू है। ये बस 45 दिन का है। भोलू एक मेल डॉग है और भोलू की ब्रीड इंडी है। अर्जुन ने आगे लिखा कि भोलू का लोकेशन ग्रांट रोड है। अब बड़ा सवाल ये है कि सचिन के बेटे इस कुत्ते के लिए नया घर क्यों तलाश रहे हैं? इसका जवाब भी उन्होंने इसी पोस्ट में शेयर किया है।
Advertisement
मर चुकी है भोलू की मां
अर्जुन तेंदुलकर ने भोलू (डॉग) को गोद लेने के पीछे की वजह बताते हुए लिखा कि इसकी मां मर चुकी है। और जिस परिवार ने इसे स्ट्रीट से उठाकर लाया है उनके पास जानवरों को पालने का अनुभव नहीं है।
बता दें कि 25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर को जानवरों खास तौर से डॉग से काफी लगाव है। उन्होंने खुद भी कई कुत्ते पाले हुए हैं, जिससे वो बेहद प्यार करते हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो डॉग के साथ खेल और मस्ती कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था। मुंबई इंडियंस की तरफ से उन्होंने अभी तक सिर्फ 5 मैच खेले हैं और उनके नाम 3 विकेट हैं।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 12:10 IST