IPL 2024: कप्तानी गई बड़प्पन नहीं, बैटिंग में फ्लॉप होकर भी हिट हो गए रोहित शर्मा; VIDEO

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा बैट के साथ फ्लॉप होकर भी हिट हो गए। फील्डिंग के दौरान रोहित शानदार गेस्चर दिखाते हुए फैंस का दिल जीत लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohit Sharma Stopped Fans From Booing
रोहित शर्मा ने वानखेडे़ स्टेडियम पर फैंस को हूटिंग करने से रोका | Image: X

IPL 2024: 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस इस समय बड़ी मुश्किलों में लग रही है। खासतौर पर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर पहाड़ टूटता नजर आ रहा है। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को IPL 2024 में लगातार तीसरी हार मिली है। 

मुंबई ने सोमवार को घरेलू मैदान वानखेड़े पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन का तीसरा मैच खेला, जिसमें उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 125 रन ही बना सकी, जो राजस्थान ने 15.3 ओवर में ही बना लिए और बड़े अंतर से मैच जीत लिया। मुंबई की तरफ से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा समेत लगभग सभी बल्लेबाज फीके रहे, लेकिन रोहित फ्लॉप होकर भी हिट हो गए। दरअसल रोहित फील्डिंग के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने सबका दिल जीत लिया। 

रोहित ने फैंस को हूटिंग करने से रोका 

दरअसल सोशल मीडिया पर रोहित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फैंस को हूटिंग यानि नारेबाजी करने से रोकते नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

दरअसल वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के फैंस कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। टॉस के दौरान ही ये सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन रोहित जब फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर खड़े थे तो उन्हें ये सब ठीक नहीं लगा और वो फैंस को ऐसा न करने का इशारा करते दिखे। रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हिटमैन के इस अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है। 

बता दें कि मैच में रोहित का बल्ला बिल्कुल नहीं चला। वो पहली ही गेंद पर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2024: 'तो आप सच्चे इंसान नहीं हो', पंत का जिक्र करते हुए वॉटसन ने क्यों कही ये बात

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड