IPL 2024: 'तो आप सच्चे इंसान नहीं हो', पंत का जिक्र करते हुए वॉटसन ने क्यों कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की IPL में वापसी को लेकर बयान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shane Watson Statement on Pant Comeback
पंत की वापसी पर बोले शेन वॉटसन | Image: IPL

Shane Watson Statement on Pant Comeback: यूं तो ऋषभ पंत ने IPL में वापसी 10 दिन पहले ही कर ली थी, लेकिन उनका असली कमबैक अपने गुरु एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में हुआ। पंत ने इस मैच में अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी कर अर्धशतक बनाया, जिसके लिए उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन ने तो पंत का जिक्र करते हुए बड़ी बात बोल दी है। 

वॉटसन ने पंत की वापसी पर क्या कहा?

दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे वॉटसन का मानना है कि अगर ऋषभ पंत की भयावह सड़क दुर्घटना में चोटिल होने से लेकर अब एक हाथ से छक्के जड़ने की 15 महीने की यात्रा किसी को प्रेरित नहीं करती है तो वो संभवत: सच्चा इंसान नहीं है।

Advertisement

बता दें कि 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में कार हादसे में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। इस कारण वो 2 साल तक क्रिकेट से दूर रहे, लेकिन IPL 2024 से उन्होंने क्रिकेट में वापसी की और शानदार वापसी की। 5 बार की चैंपियन CSK के खिलाफ रविवार को उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक जमाया। अपनी इस पारी के दौरान पंत ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का उन्होंने एक हाथ के सहारे लगाया।

वाटसन ने जिओ सिनेमा से बातचीत के दौरान कहा- 

Advertisement

ये प्रेरणादायक रहा, इसमें कोई संदेह नहीं। वो जिस तरह की परिस्थितियों से गुजरे हैं, उसे देखते हुए उनकी इस तरह की बल्लेबाजी अविश्वसनीय है। अगर आप ऋषभ पंत से प्रेरित नहीं हैं, तो फिर आप सच्चे इंसान नहीं हो। उन्हें क्रीज पर पांव जमाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन जब वो उस चरण से गुजर गए तो फिर उन्होंने अपनी शैली में शॉट खेले और ये सच में असाधारण था। 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स अपने दो घरेलू मैच विशाखापटनम में खेल रही है। इसके बाद वो अपने घर यानि दिल्ली रवाना होगी, जहां बैक टू बैक 5 मैच खेलेगी। 

ये भी पढ़ें- IPL के बीच BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, इस मुद्दे पर होगी बात; जानें डेट और वेन्यू

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड