IPL 2024: न कोहली, न धोनी; पूरे एशिया में अब तक कोई न कर पाया जो रोहित शर्मा ने कर दिखाया वो कारनामा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने CSK के खिलाफ IPL मैच में एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। वो ऐसा करने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बने हैं।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Indians Batsman Rohit Sharma
रोहित शर्मा ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की | Image: IPL

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बार फिर ये बता दिया है कि आखिर उन्हें हिटमैन (Hitman) क्यों कहा जाता है। रोहित की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आज IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच खेल रही है, जिसमें CSK ने मुंबई को 207 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। 

अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस पूरी जान लगा रही है। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दमखम दिखा रहे हैं और इस दौरान रोहित शर्मा ने एक शानदार कीर्तिमान रचा है। न कोहली और न ही धोनी, यहां तक कि पूरे एशिया में ऐसा कोई नहीं कर पाया है, जो रोहित ने कर दिखाया है।

T20 क्रिकेट में रोहित की एक और उपलब्धि

अपने तूफानी अंदाज से कई शानदार रिकॉर्ड और कीर्तिमान बनाने वाले रोहित शर्मा ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने T20 क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया है। दरअसल रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं। दरअसल रोहित ने CSK के खिलाफ आज वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे IPL मैच में 3 छक्के मारते ही T20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे कर लिए। रोहित के अलावा किसी भी भारतीय, यहां तक कि एशियाई क्रिकेटर ने T20 क्रिकेट में 500 छक्के नहीं लगाए हैं और न ही कोई इस रिकॉर्ड के आसपास है। 

Advertisement

जड़ डाला तूफानी शतक

रोहित ने CSK के खिलाफ मुकाबले में तूफानी सेंचुरी भी जड़ी है। रोहित ने 10 चौकों और 5 छक्कों के दम पर 61 गेंदों पर शतक पूरा किया। इस हाई स्कोरिंग मैच में रोहित ने शुरुआत से आक्रामक रुख दिखाया, हालांकि उन्हें कुछ गेंदों पर संघर्ष करना पड़ा, लेकिन एक बार सेट होने के बाद रोहित ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2024: फिर ड्राइवर सीट पर रोहित शर्मा, हिटमैन का ये रूप देख गदगद हुए फैंस; VIDEO

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड