IPL 2024: फिर ड्राइवर सीट पर रोहित शर्मा, हिटमैन का ये रूप देख गदगद हुए फैंस; VIDEO

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस हिटमैन के इस अंदाज को देखकर बहुत खुश हो रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Indians Former Captain Rohit Sharma
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा | Image: IPL

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने के बाद से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सुखियों में हैं। वहीं IPL 2024 की शुरुआत से लगातार रोहित (Rohit) का कोई न कोई वीडियो सामने आ रहा है, जिस पर चर्चा हो रही है। इस कड़ी में रोहित का एक नया वीडियो सामने आया है। 

रोहित फिर ड्राइवर सीट पर नजर आए हैं और फैंस हिटमैन का ये रूप देखकर काफी खुश हो रहे हैं। दरअसल रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम बस के ड्राइवर बने नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित मुंबई इंडियंस की बस चलाते नजर आ रहे हैं। वो ड्राइवर सीट पर बैठे हैं और बाहर फैंस खड़े हैं और वो फैंस को आगे से हटने के लिए कह रहे हैं। रोहित ने कुछ देर बाद अपना फोन निकाला और वीडियो बनाने लगे। 

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का ये वीडियो वानखेड़े स्टेडियम के बाहर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले का है। दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम शाम के अभ्यास सत्र के बाद वापस अपने होटल लौट रही थी और तभी रोहित बस ड्राइवर बन गए। माहौल में जोश भर गया और फैंस खुशी से झूम उठे और इस पल को अपने फोन में कैद कर लिया।

Advertisement

फैंस कर रहे जबरदस्त कमेंट

रोहित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जबरदस्त कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 

Advertisement

गाड़ी तेरा भाई चलाएगा। 

वहीं एक अन्य फैन ने लिखा- 

रोहित शर्मा अब क्रिकेट बॉल और बस, दोनों को ड्राइव करेंगे। मल्टी टैलेंटेड। 

बता दें कि रोहित शर्मा के पास लग्जरी गाड़ियों का अंबार है। रेंज रोवर और BMW समेत रोहित के पास कई महंगी कारें मौजूद हैं और अक्सर वो खुद कार ड्राइव करते नजर आते हैं। दरअसल रोहित को ड्राइविंग बहुत पसंद है। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: ‘RCB को हराने के लिए…’ SRH के हेड कोच विटोरी ने बताई रणनीति

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड