LSG के खिलाफ IPL मैच के बाद रोहित ने अमित मिश्रा के साथ किस बात को लेकर की बहस? बोले- अरे यार...

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL मैच के बाद अमित मिश्रा के साथ एक बात को लेकर पर्सनल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohit Sharma Get Personal With Amit Mishra after IPL Match Against LSG
LSG के खिलाफ IPL मैच के बाद अमित मिश्रा के साथ पर्सनल क्यों हुए रोहित शर्मा | Image: X@LucknowIPL

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए मौजूदा IPL सीजन ठीक नहीं रहा है। रोहित की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत खस्ता है। मुंबई ने IPL 2024 सीजन में एक और मैच गंवा दिया है और कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। 

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मंगलवार, 30 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ IPL मुकाबला खेला, जिसमें मुंबई को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बात को लेकर पर्सनल हो गए। क्या है पूरा मामला, आइए बताते हैं। 

अमित मिश्रा के साथ रोहित की बहसबाजी

दरअसल मैच के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर थे। अवॉर्ड सेरेमनी का वक्त था। रोहित शर्मा भी ग्राउंड पर ही थे और इस दौरान उनके साथ भारत और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) खड़े हुए थे। दरअसल कल रोहित का जन्मदिन भी था और अमित मिश्रा के साथ वो उम्र को लेकर बात कर रहे थे। अमित मिश्रा ने रोहित को उम्र बताई, जिससे रोहित संतुष्ट नहीं दिखे। रोहित ने इसके जवाब में कहा-

Advertisement

काहे का 40, क्या मेरे से तीन साल बड़े हो आप। 

फिर अमित मिश्रा ने कहा-

41, देखले यार। इसमें मेरी गलती है। 

इसके जवाब में रोहित ने कहा- 

Advertisement

अरे यार। आपने डेब्यू कब किया था। किस साल में डेब्यू किया था। 

अमित मिश्रा ने रोहित के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा-

20-21 साल की उम्र में उन्होंने डेब्यू किया था।  

बता दें कि अमित मिश्रा काफी पुराने खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2003 में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 13 अप्रैल 2003 को अमित मिश्रा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच खेला था। वहीं 2008 में उनका टेस्ट और 2010 में T20 डेब्यू हुआ था। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 2007 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। दरअसल रोहित कल 37 साल हो गए और जब उन्हें अमित मिश्रा ने अपनी उम्र बताई तो वो मानने को तैयार नहीं हुए। रोहित ये मान ही नहीं रहे थे कि अमित मिश्रा उनसे महज 3 साल बड़े हैं। 

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रदर्शन की बात करें तो उसने 10 में सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं और वो 6 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें- EXPLAINER: तो यहां मात खा गए केएल राहुल, T20 World Cup सेलेक्शन में संजू सैमसन ने कैसे मारी बाजी?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड