ई-सिगरेट पीने के मामले में रियाग पराग को बैन ना करने पर नाराज हुए लोग, सोशल मीडिया पर BCCI को किया ट्रोल; बोले- ये सजा…

Riyan Parag Vaping Controversy: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में 'वेपिंग' (ई-सिगरेट) करते पकड़े गए हैं। BCCI ने उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस सजा को नाकाफी बताते हुए उन्हें बैन करने की मांग कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Riyan Parag Vaping Controversy
Riyan Parag Vaping Controversy | Image: X/Screengrab

Riyan Parag Vaping Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच के दौरान, पराग को ड्रेसिंग रूम के भीतर ई-सिगरेट (Vape) का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद BCCI ने उन पर कार्रवाई की है। हालांकि, बोर्ड द्वारा दी गई सजा ने एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या यह अनुशासनहीनता के खिलाफ पर्याप्त कदम है?

BCCI ने लिया ये एक्शन  

IPL अधिकारियों ने रियान पराग को 'आईपीएल आचार संहिता' (Code of Conduct) की धारा 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया है। यह धारा खेल की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है। हालांकि सजा के तौर पर पराग की मैच फीस का 25% हिस्सा जुर्माने के रूप में काटा गया है। इसके अलावा उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है। साथ ही रियान पराग ने भी मैच रेफरी अमित शर्मा के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, इसलिए इस मामले में आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। 

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है किरकिरी?

बता दें, बीसीसीआई की इस कार्रवाई से क्रिकेट प्रेमी खुश नहीं हैं। X पर 'BCCI' और 'Riyan Parag' ट्रेंड कर रहा है। लोगों का गुस्सा मुख्य रूप से दो बातों पर है कि जो चीज देश में गैरकानूनी है, उसे एक एथलीट हाई-सिक्योरिटी वाले माहौल में कैसे इस्तेमाल कर सकता है?

वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि 25% जुर्माना 'ऊंट के मुंह में जीरा' के समान है। फैंस ने बोर्ड पर 'दोहरे मापदंड' का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कोई युवा खिलाड़ी ऐसा करता तो शायद उसे अब तक बैन कर दिया गया होता। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि असम के पदाधिकारियों के साथ करीबी संबंधों के कारण पराग को बचाया जा रहा है। 

Advertisement

मैदान पर प्रदर्शन बनाम अनुशासन 

बता दें, रियान पराग के लिए यह सीजन कप्तानी के लिहाज से तो सफल रहा है, जिसमें राजस्थान की टीम 9 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। लेकिन व्यक्तिगत रूप से उनका बल्ला खामोश रहा है। 9 मैचों में उन्होंने मात्र 14.6 की औसत से 117 रन बनाए हैं। आलोचकों का कहना है कि अनुशासन की कमी उनके गिरते प्रदर्शन का एक बड़ा कारण हो सकती है।

ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या इस विवाद के बाद राजस्थान रॉयल्स का मैनेजमेंट और BCCI सख्त प्रोटोकॉल लागू करते हैं या नहीं। राजस्थान का अगला मुकाबला 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स से है, जहां सभी की नजरें पराग के व्यवहार और खेल पर होंगी। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  MI vs SRH: पहले ट्रैविस और बाद में हेनरिक क्लासेन ने उड़ाया गर्दा, SRH ने MI को 6 विकेट से रौंदा
 

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड