MI vs SRH: पहले ट्रैविस और बाद में हेनरिक क्लासेन ने उड़ाया गर्दा, SRH ने MI को 6 विकेट से रौंदा

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया, जिसे हैरदाबद ने आसानी से 6 विकेट से जीत लिया है। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने शानदार पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
MI vs SRH 41 st ipl 2026 Match result
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हराया | Image: IPL

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 41वां मैच बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से 6 विकेट से जीत लिया है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन ने तूफानी अंदाज में नाबाद 123 रन की पारी खेली, हालांकि उनकी पारी टीम की हार से नहीं बचा सकी।

मुंबई के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 249 रन बनाकर 8 गेंद पहले ही आसानी से 6 विकेट से जीत लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने अहम भूमिका निभाई।

ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन की शानदार पारी

सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाने में ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने अहम भूमिका निभाई। सबसे पहले ट्रैविस हेड ने महज 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 76 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के लगाए।

Advertisement

ट्रैविस हेड के आउट होने के बाद SRH के लिए जिताऊ पारी हेनरिक क्लासेन ने खेली। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 65 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 45 रन की तूफानी पारी खेली।

रियान रिकल्टन की 123 रन की पारी गई बेकार

इससे पहले 243 रन का स्कोर खड़ा करने में मुंबई के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन का अहम योगदान रहा। उन्होंने नाबाद 123 रन की पारी। उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 123 रन बनाए। हालांकि, उनका शतक मुंबई को हर से नहीं बचा सका। 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड