अपडेटेड 28 March 2024 at 22:16 IST
6 गेंदें, 25 रन…आखिरी ओवर में ‘पराग’ के बल्ले ने उगली ‘आग’, राजस्थान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया
रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL मुकाबले के आखिरी ओवर में बल्ले के साथ कोहराम मचाया है। पराग ने 6 गेंदों पर ताबड़तोड़ 25 रन बनाए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: T20 क्रिकेट में एक ओवर पूरा पासा पलटने में काफी होता है। IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज रियान पराग ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया है। पराग ने मुकाबले ने बल्ले के साथ कोहराम मचाया है। पराग ने ऐसी पारी खेली है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे पराग नहीं ये आग है आग।
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की। 19वें ओवर तक राजस्थान की पारी ज्यादा प्रभावित नहीं लगी, लेकिन पराग ने आखिरी ओवर में बल्ले के साथ तूफान मचा दिया।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर में एनरिक नोर्त्जे को गेंद सौंपी और पराग ने पहले गेंद से नोर्त्जे को आड़े हाथों लिया। पराग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों पर 25 रन बना दिए। पराग ने पहली गेंद पर 4, दूसरी पर 4, तीसरी पर 6, चौथी पर 4, पांचवीं गेंद पर 6 और आखिरी बॉल पर सिंगल लिया। पराग की इस आतिशी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 185 रन का बड़ा स्कोर बना दिया।
पराग ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
Advertisement
22 साल के रियान पराग ने मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ा। पराग ने 45 गेंदों पर 186.67 के स्ट्राइक रेट से 7 चौकों और 6 छक्कों के दम पर 84 रन बनाए। पराग ने पहली 26 गेंदों पर 26 रन बनाए, लेकिन अगली 19 गेंदों पर उन्होंने ताबड़तोड़ 58 रन बनाए। पराग का IPL करियर का ये तीसरा अर्धशतक है। इतना ही नहीं ये उनका हाइएस्ट स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2022 में RCB के खिलाफ 31 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें- बल्ले पर ओम का निशान, मैदान में आने पर बजता है 'राम सिया राम', IPL में दिखेगा इस खास खिलाड़ी का जलवा
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 28 March 2024 at 22:16 IST