IPL 2026: 'जाओ, बॉल देखो और बस मारो...', राजस्थान रॉयल्स का 'ब्रह्मास्त्र' बनेंगे वैभव सूर्यवंशी; रियान पराग बोले- उसको कोई प्रेशर नहीं...
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस सीजन सभी की नजरें एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर रहने वाली हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 का रोमांच बहुत जल्द शुरू होने वाला है। IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला है।
वहीं, आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में सभी की नजरें 14 साल के बैटिंग के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी पर होगी, जिन्होंने पिछले सीजन में गर्दा मचा दिया था।
इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने IPL 2026 के दौरान वैभव सूर्यवंशी को दबाव से दूर रखे जाने की बात की है। रियान पराग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा वैभव के लिए भूमिका बस यह होगी कि वह जाए, हिट करे और चिंता न करें।
जाओ, बॉल देखो और बस मारो
आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वैभव सूर्यवंशी का बचाव करते हुए देखे गए। मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा 'इस साल जाहिर है कि वैभव चर्चा में रहेगा और दबाव भी होगा, लेकिन एक कप्तान के तौर पर मैं उनसे कहूंगा कि वह दबाव यशस्वी जायसवाल पर छोड़ दे। वैभव के लिए भूमिका बस यह होगी कि जाओ, बॉल देखो और बस मारो।'
Advertisement
वैभव को खुलकर खेलने का मौका
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पराग ने संकेत दिया कि IPL 2026 में वैभव, यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। पराग ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर वह सूर्यवंशी से कहना चाहेंगे कि वह ज़्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस न करे, मीडिया से ज़्यादा बातचीत न करे, बस खेल का मजा लें। ऐसे में पराग को अपने युवा ओपनर पर पूरा भरोसा है कि वह दबाव को संभाल लेंगे। अगर वैभव को मौका मिलता है, तो वो खुलकर खेल सकते हैं।
वैभव ने 35 गेंदों में शतक जड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में जमकर धमला मचाया था। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और उसके बाद महज 35 गेंदों में शतक जड़कर तलहका मचा दिया। ऐसे में अब देखना है कि आईपीएल 2026 में वैभव कमाल करते हैं या नहीं।
Advertisement
राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 शेड्यूल
30 मार्च 2026 - राजस्थान बनाम चेन्नई, गुवाहाटी
4 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम गुजरात, अहमदाबाद
7 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम मुंबई, गुवाहाटी
10 अप्रैल 2026 - राजस्थान बनाम बेंगलुरु, गुवाहाटी