IPL 2024: पंत ने दिखाया रौद्र रूप तो विराट कोहली पर किस बात का मंडराया संकट! क्या छिन जाएगी...

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने IPL में बल्ले के साथ कोहराम मचाया है, लेकिन इससे कोहली पर एक बात का संकट मंडराने लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rishabh Pant reached third place in the race for Orange Cap
ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर पहुंचे ऋषभ पंत | Image: IPL

IPL 2024: खतरनाक सड़क हादसे के कारण दो साल के लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने फैंस को एक बार फिर अपने रौद्र रूप में दर्शन दिए हैं। भारते के इस स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने IPL में एक बार फिर अपना आक्रामक अंदाज दिखाया है। पंत ने ऐसी धांसू बल्लेबाजी की कि विराट कोहली पर संकट मंडराने लगा है। 

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ बुधवार को खेले गए IPL मुकाबले में पंत (Pant) ठीक उसी अंदाज में दिखे, जिसमें वो हादसे से पहले दिखते थे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने बल्ले के साथ ऐसा तूफान मचाया कि गुजरात के गेंदबाजों की वाट लगा डाली। पंत ने 43 गेंदों पर 5 चौकों और 8 छक्कों के दम पर 204 के घातक स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए। उनके इस दमदार प्रदर्शन ने दिल्ली कैपिटल्स की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं पंत के इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद किंग कोहली (King Kohli) पर संकट मंडराने लगा है। क्या है पूरा मामला, आइए आपको बताते हैं।  

क्या कोहली से छिन जाएगी ऑरेंज कैप? 

दरअसल ऋषभ पंत गुजरात टाइटंस के खिलाफ 88 रन की धुआंधार पारी के बाद ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। IPL 2024 सीजन में अब तक सबसे ज्याद रन बनाने वालों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। विराट कोहली ने 8 मैचों में 150.40 के स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप उनके पास है, लेकिन अब ऋषभ पंत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पंत के 9 मैचों में 342 रन हो गए हैं और पंत अब कोहली से सिर्फ 37 रन दूर हैं। ऐसे में ये चर्चा होने लगी है कि क्या कोहली से ऑरेंज कैप छिन जाएगी। सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) हैं।

Advertisement

कोहली के पास बढ़त लेने का मौका

बता दें कि IPL में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होने वाली है। इस मैच में कोहली के पास रनों की बढ़त को बढ़ाने का मौका होगा। दरअसल पिछले कुछ मैचों में कोहली ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं, जिसके चलते उनके और दूसरे-तीसरे नंबर पर मौजूद बल्लेबाजों के बीच रनों का फासला बहुत कम हो गया है और इससे उनकी ऑरेंज कैप पर खतरा मंडराने लगा है, हालांकि RCB के सामने बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि SRH की टीम जिस शानदार फॉर्म में खेल रही है, उस हिसाब से उसे हराना मुश्किल होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें- वॉर्नर के बाद अब ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर करेगा भारत में एक्टिंग डेब्यू? IPL में मचा रहा धमाल

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड