वॉर्नर के बाद अब ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर करेगा भारत में एक्टिंग डेब्यू? IPL में मचा रहा धमाल

IPL के बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भारत में एक्टिंग डेब्यू किया। इस कड़ी में अब एक और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को लेकर ऐसी अटकलें हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Australian Cricketer David Warner Ad Shoot
भारत में एड शूट करते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर | Image: Cred

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन शानदार रहा है। बल्लेबाजों ने ऐसा गदर मचाया है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। विदेशी खिलाड़ियों के साथ-साथ भारतीय प्लेयर भी जलवा दिखा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की बात करें तो वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। चाहे मैदान के अंदर की बात हो या बाहर की। 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने IPL के दौरान भारत में एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। इस बीच खबरें हैं कि वॉर्नर (Warner) के बाद एक और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर (Australian Cricketer) भारत में एक्टिंग डेब्यू करने वाला है। एक फोटो से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। आइए आपको भी ये फोटो दिखाते हैं। 

पैट कमिंस ने शेयर किया फोटो

जिस ऑस्ट्रेलियाई को लेकर एक्टिंग की खबरें चल रही हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस हैं। IPL 2024 सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर पैट कमिंस ने भारतीय अभिनेता महेश बाबू से मुलाकात की है। SRH के कप्तान ने तेलुगु सिनेमा के स्टार महेश बाबू के साथ इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में कमिंस ने लिखा- 

Advertisement

टॉलीवुड के प्रिंस के साथ अच्छा वक्त बिताया। 

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने हाल ही में भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली के साथ एक एड शूट किया था। बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले राजामौली के साथ काम करने को लेकर वॉर्नर ने खुशी जताई थी। दरअसल वॉर्नर भारतीय सिनेमा के बहुत फैन है। वो अक्सर मैदान पर पुष्पा फिल्म के डायलॉग और किरदारों की तरह एक्टिंग करते नजर आते हैं। इस कड़ी में अब पैट कमिंस के इस फोटो ने सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है कि वो भी एक्टिंग में हाथ में आजमाने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर हो रही कुटाई, फिर भी अक्षर कैसे किफायती? खोला राज

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड