अपडेटेड 24 March 2025 at 22:11 IST

ऋषभ पंत ने पहले मैच में LSG को दिया धोखा! गंभीर, कोहली और रोहित के शर्मनाक रिकॉर्ड वाले क्लब में एंट्री

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत ने 6 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

Follow : Google News Icon  
Rishabh pant out on duck ipl 2025 lsg vs dc makes place in shameful record club
आईपीएल 2025 के पहले मैच में खाता नहीं खोल सके ऋषभ पंत | Image: IPLT20.COM

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। विशाखापत्तनम में खेले जा रहे मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फैंस को उम्मीद थी कि LSG के नए कप्तान और स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत बल्ले से जलवा बिखेरेंगे, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने डेब्यू मैच में वो खाता भी नहीं खोल सके।

आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत के ऊपर पानी की तरह पैसा बहाया। LSG ने 27 करोड़ की भारी कीमत देकर पंत को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ को पहले मैच में धोखा दे दिया। वो शून्य पर पवेलियन लौट गए।

खाता भी नहीं खोल सके ऋषभ पंत

जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति मजबूत थी। स्कोरबोर्ड पर 11.4 ओवरों में 133 रन बन चुके थे और LSG ने सिर्फ 2 विकेट गंवाया था। लेकिन पंत शुरुआत से ही दबाव में दिखे और लगातार 5 डॉट गेंदें खेली। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। ऋषभ पंत ने 6 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

शर्मनाक रिकॉर्ड्स के क्लब में एंट्री

आईपीएल 2025 के पहले मैच में शून्य पर आउट होते ही ऋषभ पंत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बता दें कि बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के बाद 0 पर आउट होने के मामले में गौतम गंभीर टॉप पर हैं। 2014 में गंभीर ने 8 गेंदों का सामना किया लेकिन खाता खोले बिना आउट हो गए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण हैं, जो 2008 में 6 गेंद खेलने के बाद डक पर आउट हुए थे। इस सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम भी शामिल हैं। 2014 में विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 5 गेंद खेले थे, लेकिन खाता नहीं खोल पाए थे। यही हाल 2015 में रोहित का हुआ था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वो 5 गेंद खेले, लेकिन शून्य पर पवेलियन लौट गए थे।

Advertisement

IPL में कप्तान के तौर पर डक पर आउट होने के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ी

0 (8) - गौतम गंभीर बनाम मुंबई इंडियंस (2014)

Advertisement

0 (6) - वीवीएस लक्ष्मण बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (2008)

0 (6) - रिकी पोंटिंग बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2013)

0 (6) - ऋषभ पंत बनाम दिल्ली कैपिटल्स (2025)

0 (5) - विराट कोहली बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2014)

0 (5) - रोहित शर्मा बनाम राजस्थान रॉयल्स (2015)

इसे भी पढ़ें: IPL डेब्यू पर धमाल मचाने के बाद विग्नेश पुथुर ने छुए नीता अंबानी के पैर, ऑटो ड्राइवर के बेटे को मिला खास तोहफा

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 24 March 2025 at 22:11 IST