अपडेटेड 4 June 2025 at 14:31 IST

RCB की जीत, विराट कोहली संग चमत्कार और प्रेमानंद महाराज कनेक्शन...जब दरबार में मिली सलाह- अभ्यास में कमी नहीं...

विराट के IPL ट्रॉफी अपने नाम करते ही सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज ट्रेंड करने लगे। फैंस कोहली की इस जीत को प्रेमानंद महाराज के आशीर्वाद से जोड़ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
virat kohli & premanand maharaj trending on social media
विराट की जीत का प्रेमानंद महाराज से क्या है कनेक्शन | Image: X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। विराट कोहली का 18 साल का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ न सिर्फ टीम का सपना पूरा हुआ, बल्कि विराट कोहली के करियर की सबसे बड़ी अधूरी कहानी भी पूरी हो गई। विराट की जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर एक नाम जोरों पर चर्चा में है, वो है -बाबा प्रेमानंद महाराज।


बैंगलोर की जीत के साथ ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इमोशंस का सैलाब देखने को मिला। एक और विराट मैदान में ही खुशी के मारे फफक-फफक कर रो पड़े तो RCB फैन्स की आंखें भी नम थीं। वहीं, स्टैंड में बैठीं विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पाईं। मैदान पर जश्न के साथ-साथ स्टैंड में इमोशंस का एक अद्भुत संगम देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहें प्रेमानंद महाराज

RCB की जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महाराज ट्रेंड करने लगे। दरअसल, विराट कोहली फाइनल मैच से पहले अनुष्का के साथ बाबा प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे थे और उन्होंने वहां आशीर्वाद लिया था। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सबसे पहले विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे थे। दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने दो घंटे से ज्यादा समय तक प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बिताए थे। इस दौरान प्रेमानंद जी ने विराट और अनुष्का को खास उपदेश दिए थे।

फाइनल से पहले लिया था आशीर्वाद 

इस दौरान महाराज ने विराट और अनुष्का से सवाल किया था, "प्रसन्न हो।" इस पर दोनों ने मुस्कुराते हुए हां में सिर हिलाकर महाराज जी को जवाब दिया था। फिर महाराज ने दोनों से कहा था आगे भी खुश रहना। उन्होंने उन्हें भगवान का नाम जपते रहने की सलाह दी थी। प्रेमानंद ने इस दौरान कहा था, अभ्यास में कमी मत करना। इधर जैसे ही RCB ने ट्रॉफी जीती सोशल मीडिया पर #PremanandMaharaj ट्रेंड करने लगा। फैंस इसे विराट की किस्मत बदलने वाला मोड़ मान रहे हैं।

Advertisement

मुश्किल में अध्यात्म का लिया सहारा 

जब भी जिंदगी या करियर में मुश्किलें आईं, विराट ने अध्यात्म का सहारा लिया। प्रेमानंद महाराज के दरबार से पहले विराट कई बार नीम करोली बाबा, हनुमानगढ़ी जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग ऐसा भी दावा कर रहे है कि विराट ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके कारण ही उनके करियर में एक और चमत्कार देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: इधर नम थीं विराट की आंखें, उधर RCB के चैंपियन बनते ही खुशी से उछली अनुष्
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 4 June 2025 at 14:23 IST