RR Vs RCB: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, डगआउट में मैनेजर चला रहे थे फोन और वैभव सूर्यवंशी की थी निगाहें, अब BCCI ने लिया ये बड़ा एक्शन

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद हुए। BCCI की भ्रष्टाचार-रोधी इकाई (ACSU) ने नियमों के उल्लंघन पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
RR Team Manager Romi Bhinder Controversy BCCI Notice
RR Team Manager Romi Bhinder Controversy BCCI Notice | Image: X

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें मैदान के बाहर बढ़ती दिख रही हैं। टीम के अनुभवी मैनेजर रोमी भिंडर एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। राजस्थान और बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान रोमी को डगआउट में बैठकर मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पाया गया। टीवी स्क्रीन पर उनकी यह हरकत कैद होते ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद BCCI ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। 

क्या है POMA प्रोटोकॉल और क्यों लगा बैन?

IPL की भ्रष्टाचार-रोधी और सुरक्षा इकाई (ACSU) के नियमों के मुताबिक, मैच के दौरान 'प्लेयर और मैच ऑफिशियल एरिया' (POMA) में मोबाइल फोन या किसी भी कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत टीम मैनेजर और मीडिया मैनेजर को फोन रखने की अनुमति तो होती है, लेकिन शर्त यह है कि वे डगआउट जैसी जगह पर इसका उपयोग नहीं कर सकते। रोमी भिंडर ने इस नियम को नजरअंदाज किया, जिसके चलते उन पर भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है।

वैभव सूर्यवंशी के साथ वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि रोमी भिंडर फोन चलाने में मशगूल हैं और उनके ठीक बगल में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी बैठे हुए हैं। एक जागरूक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए BCCI से कार्रवाई की मांग की थी। बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। अब रोमी को 'कारण बताओ नोटिस' जारी कर दिया गया है और उन्हें 48 घंटों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। 

राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी चिंता, लग सकता है बैन

रोमी भिंडर काफी लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं और उन्हें नियमों की अच्छी समझ है। BCCI को उम्मीद है कि शायद उन्होंने यह अनजाने में किया होगा, लेकिन नियम सबके लिए बराबर हैं। यदि रोमी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उन पर एक या अधिक मैचों का प्रतिबंध लग सकता है। इसके अलावा उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कांकेर मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर; लंबे समय से थी तलाश

Published By :
Shashank Kumar
पब्लिश्ड