छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कांकेर मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर; लंबे समय से थी तलाश

कांकेर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान एरिया कमांडर के रूप में हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Naxalite
छत्तीसगढ़ इनामी नक्सल ढेर | Image: ANI

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। बेतिया पुलिस स्टेशन की सीमा पर जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली को ढेर कर दिया। मारी गई महिला नक्सली की पहचान एरिया कमांडर के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों को लंबे समय से इस इनामी महिला नक्सली की तालाश थी।

SP कांकेर निखिल राखेचा ने बताया कि नक्सली के साथ मुठभेड़ छोटे बेतिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घने जंगली इलाके में हुई। जब सुरक्षा बलों की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, उसी दौरान नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक महिला नक्सली ढेर हो गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।  

कौन थी मारी गई महिला नक्सली?

मारी गई महिला नक्सली की पहचान प्रतापपुर क्षेत्र समिति की सदस्य और माओवादी एरिया कमांडर के रूप में हुई है, जिस सिर पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। कांकेर क्षेत्र में कई गतिविधियों में भी शामिल रही थी। मुठभेड़ वाली जगह से हथियार के साथ महिला नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है।

नक्सल मुक्त क्षेत्र घोषित होने के बाद फिर मुठभेड़

यह मुठभेड़ राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादियों से मुक्त घोषित किए जाने के महज 12 दिन बाद हुई है। घटना ने सुरक्षा बलों की सतर्कता और नक्सलियों की मौजूदगी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृत नक्सली के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हापुड़ में बारातियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड