PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस को ट्रिपल झटका, हार्दिक-रोहित के बाद अब यह धाकड़ बल्लेबाज भी टीम से बाहर, PBKS के खिलाफ बुमराह कप्तान
PBKS vs MI: आईपीएल का 58 वां मैच आज किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में है। इस अहम मैच में न ही हार्दिक पंड्या, न ही रोहित शर्मा हैं। इन दोनों के बाद अब एक और धाकड़ बल्लेबाज टीम से बाहर हो गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार, 14 मई को 58वां मुकाबला खेला जाएगा। मैदान पर मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
इस अहम मैच में मुंबई इंडियंस को ट्रिपल झटका लगा है। हार्दिक पंड्या पहले ही टीम से बाहर चल रहे हैं, उसके बाद रोहित शर्मा भी टीम से बाहर हो गए। अब टीम के सबसे धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी टीम से बाहर हो गए। आज के मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस बाहर है। टीम के अभी 11 मैचों में 6 पॉइंट हैं।
मुंबई इंडियंस को ट्रिपल झटका
आईपीएल का 58 वां मैच में मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा। पिछले कुछ मैचों से मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पहले ही टीम से बाहर चल रहे हैं। उसके बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी टीम से बाहर हो गए। अब आज के मैच से सूर्यकुमार यादव भी टीम से बाहर हो गए। आज के मैच में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं।
मुंबई के पास 11 मैचों में 6 पॉइंट
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस बाहर है, लेकिन इस मैच में जीत के साथ अंक में सुधार करना चाहेगी। टीम के अभी 11 मैचों में 6 पॉइंट हैं। ऐसे में मुंबई इस सीजन आखिरी नंबर पर नहीं रहना चाहेगी।
Advertisement
पंजाब बनाम मुंबई हेड टू हेड
पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड की करें, तो दोनों के बीच अक्सर रोमांचक मैच देखने को मिलता है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैच हुए हैं, जिनमें से पंजाब ने 18 जीते हैं और मुंबई ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। 14 मई 2026 इस सीजन में पंजाब ने मुंबई को हराया था।