IPL: 'जब यहां आया तो सच्चाई पता चली', मुंबई को लेकर ये क्या बोल गया पंजाब का शेर शशांक सिंह

तूफानी बल्लेबाजी के साथ IPL 2024 सीजन में सनसनी मचाने वाले पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने मुंबई को लेकर बड़ा बयान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab Kings Batsman Shashank Singh
पंजाब किंग्स के धांसू बल्लेबाज शशांक सिंह का मुंबई को लेकर बड़ा बयान | Image: IPL

IPL 2024: पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के साथ IPL में सनसनी मचा दी है। शशांक ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में अपने तूफानी अर्धशतक से पंजाब को शानदार जीत दिलाई। 

32 साल के शशांक का IPL से पहले घरेलू क्रिकेट का सफर भी बेहतरीन रहा है। वो फिलहाल डोमेस्टिक क्रिकेट में छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हैं, लेकिन वो इससे पहले मध्य प्रदेश और मुंबई के लिए भी खेल चुके हैं। शशांक ने अपने मुंबई के सफर की कुछ यादें ताजा की हैं। शशांक सिंह ने जब मध्य प्रदेश के लिए खेलना शुरू किया तो वो अतिआत्मविश्वास से भरे थे, लेकिन मुंबई में पहुंचने के बाद उन्हें सच्चाई पता चली कि उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

शशांक ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 29 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। उनकी इस पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया।

मुंबई में खेलने को लेकर शशांक ने कही बड़ी बात

Advertisement

32 साल के शशांक ने मैच के बाद कहा- 

जब मैं मध्य प्रदेश के लिए खेलता था तो मैं सोचता था कि मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हूं, लेकिन जिंदगी का अहम मोड़ तब आया जब मैं मुंबई की टीम से जुड़ा, जिसमें श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद थे। जब मैं मुंबई से जुड़ा तो मैं सफेद गेंद सर्किट में था, सभी टूर्नामेंट में चार-पांच साल अच्छे रहे, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में मैं टीम में जगह नहीं बना पा रहा था, क्योंकि काफी प्रतिस्पर्धा थी। श्रेयस रन बना रहे थे, सूर्यकुमार रन बना रहे थे, शिवम दुबे, अभिषेक नायर और सिद्धेश लाड रन बना रहे थे। मैच में सिर्फ 11 ही लोग खेल सकते हैं। 

शशांक को सफेद गेंद सर्किट में जगह मिल गई, लेकिन वो रेड बॉल क्रिकेट में खेलना चाहते थे।

Advertisement

टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे शशांक

शशांक ने कहा- 

मैं क्लब क्रिकेट में रन बना रहा था, लेकिन रेड बॉल की टीम में जगह नहीं बना पा रहा था, क्योंकि अन्य खिलाड़ी अच्छा कर रहे थे। टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल था। जब मैं मध्य प्रदेश में था तो हमेशा खुद को सर्वश्रेष्ठ समझता था और कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी, क्योंकि उस समय मध्य प्रदेश क्रिकेट इतना मजबूत नहीं था। जब मैं मुंबई में आया तो मुझे असलियत पता चली कि मैं क्या हूं। मुझे कड़ी मेहनत करने की जरूरत थी। यह मेरे लिए सच्चाई से रूबरू होने वाला था। 

पुडुचेरी के लिए भी खेले शशांक

इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ से खेलने के बाद पुडुचेरी से खेलने का फैसला किया। शशांक ने कहा-

एक चीज आत्मविश्वास ही थी। आपको खुद पर भरोसा रखना होता है जो मेरे अंदर था। मैंने अपने घरेलू राज्य छत्तीसगढ़ से खेलने का फैसला किया, क्योंकि पहले मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ एक ही थे और मैं रेड बॉल क्रिकेट खेलना चाहता था। यह मेरे लिये बहुत भावनात्मक था। 

शशांक का IPL करियर

शशांक को 2017 में दिल्ली कैपिटल्स ने चुना और फिर 2019 से 2021 तक वो राजस्थान रायल्स का हिस्सा रहे और 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद आए, जिसके बाद 2024 में उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स ने दुबई में हुए 2024 IPL मिनी ऑक्शन में शशांक को उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन ऐसे भी पल आए जब टीम को संदेह हुआ कि उन्होंने सही खिलाड़ी को चुना है या नहीं, लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत साबित कर दी, जब शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो जैसे स्टार खिलाड़ी विफल हो गए।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु में IPL मैचों पर संकट! NGT रख रहा निगरानी, जानें क्या है पूरा मामला

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड