IPL 2024: जीत की राह ताक रही पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन की कब होगी वापसी? आया फिटनेस अपडेट

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन चोट की वजह से पिछले IPL मैच से बाहर रहे थे। वो कब वापसी करेंगे, इसको लेकर अपडेट आया है।

Follow : Google News Icon  
Shikhar Dhawan Fitness Update
पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच ने शिखर धवन का फिटनेस अपडेट दिया | Image: INSTAGRAM@shikhardofficial

IPL 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) IPL के मौजूदा सीजन में समस्याओं से जूझती नजर आ रही है। टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी फ्लॉप नजर आ रही है। यही वजह है कि पंजाब (Punjab) को कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली पंजाब टीम ने IPL 2024 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 4 गंवाए और सिर्फ 2 जीते हैं। 4 अंकों के साथ पंजाब प्वॉइंट्ल टेबल में आठवें नंबर पर है। पंजाब के पिछले दो मैचों की बात करें तो उसे दोनों में हार मिली है। पंजाब के कुछ मैच रोमांचक रहे हैं। उसे आखिरी ओवर में जाकर पराजय मिली है। इसकी सबसे बड़ी वजह उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का रन न बनाना है, जबकि फिनिशर के तौर पर खेल रहे भारतीय अनकैप्टड खिलाड़ियों शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। खुद कप्तान शिखर धवन भी अच्छे टच में नहीं दिख रहे हैं और अब वो चोट से उबर रहे हैं। 

कोच ने बताया, धवन कब करेंगे वापसी?

धवन चोट की वजह से पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। ऐसे में सवाल ये है कि उनकी वापसी कब होगी। इस बीच पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने धवन का फिटनेस अपडेट दिया है। जोश ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के बाद अभी ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस कारण वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार, 18 अप्रैल को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21 अप्रैल को होने वाले मैच में भी उनका खेलना संदिग्ध है।

Advertisement

जोशी ने मुंबई के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि शिखर के बारे में मेडिकल टीम अपडेट देगी। अभी वो रिहैबिलिटेशन में हैं। धवन का IPL 2024 में बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद वो 5 पारियों में 125.61 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाकर पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में धवन की गैरहाजिरी में सैम करन ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी और शायद मुंबई के खिलाफ भी वही कमान संभालेंगे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL में एक और इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, धोनी के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी; कोहली कहां?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड