IPL में एक और इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, धोनी के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे खिलाड़ी; कोहली कहां?

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा IPL में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम करने वाले हैं, जो अब तक सिर्फ धोनी ने ही हासिल की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohit Sharma will achieve special milestone in IPL
रोहित शर्मा IPL में अपने नाम करेंगे खास उपलब्धि, अब तक सिर्फ धोनी के नाम | Image: IPL

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला इस IPL सीजन में जमकर हल्ला कर रहा है। रोहित (Rohit) हिटमैन अवतार में नजर आ रहे हैं और विरोधियों की वाट लगा रहे हैं। अपनी इसी शानदार बल्लेबाजी के दम पर रोहित ने हाल ही में एक शानदार कीर्तिमान हासिल किया था। इस कड़ी में अब वो IPL में एक और इतिहास रचने वाले हैं।

पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से हार के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब आगे की ओर देख रही है और उसकी निगाहें वापसी पर है। होम ग्राउंड वानखेड़े को छोड़ अब मुबंई पंजाब पहुंच गई है और यहां गुरुवार, 18 अप्रैल को वो पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से भिड़ने वाली है और इसी मैच में रोहित (Rohit) एक शानदार उपलब्धि अपने नाम करेंगे, जो अब तक सिर्फ कैप्टन कूल एमएस धोनी (MS Dhoni) ही हासिल कर पाए हैं। 

250वां IPL मैच खेलेंगे रोहित

बता दें कि रोहित (Rohit) कल जब पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो वो धोनी (Dhoni) की बराबरी कर लेंगे। दरअसल रोहित शर्मा का ये 250वां IPL मैच होगा और धोनी के अलावा अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने IPL में 250 मैच नहीं खेले हैं, लेकिन माही के बाद रोहित अब ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस लिस्ट में विराट कोहली कहां हैं? आइए आपको ये बताते हैं। 

Advertisement

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर

बता दें कि धोनी 250 मैचों के साथ IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। दूसरे पर दिनेश कार्तिक हैं। डीके के नाम भी रोहित की तरह अभी 249 मैच हैं। रोहित तीसरे पर जबकि विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। किंग कोहली ने IPL में अब तक 244 मैच खेले हैं। वहीं रविंद्र जडेजा 232 मुकाबलों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। लिस्ट में छठे स्थान पर मौजूद शिखर धवन ने 222 मैच खेले हैं। इसके अलावा 200 या 200 से ज्यादा मैच खेलने वालों में सुरेश रैना, रोबिन उथप्पा, अंबाती रायडू और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। 

Advertisement

रोहित ऐसा करने वाले एशिया का इकलौते क्रिकेटर 

रोहित ने CSK के खिलाफ पिछले मैच में एक शानदार कीर्तिमान रचा था। न कोहली और न ही धोनी, यहां तक कि पूरे एशिया में ऐसा कोई नहीं कर पाया, जो रोहित ने कर दिखाया। दरअसल रोहित शर्मा ने इस मैच में 3 छक्के लगाते ही T20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे किए थे और वो ऐसा करने पहले और इकलौते एशियाई क्रिकेटर बने थे। रोहित के अलावा किसी भी भारतीय, यहां तक कि एशियाई क्रिकेटर ने T20 क्रिकेट में 500 छक्के नहीं लगाए हैं और न ही कोई इस रिकॉर्ड के आसपास है। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली के सामने गुजरात बना भिग्गी बिल्ली, 89 रन पर पूरी टीम ढेर; जानें क्या है IPL का सबसे कम स्कोर

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड