IPL 2026: दो मैच दोनों में शानदार जीत... फिर भी पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर पर क्यों लटकी बैन की तलवार?
CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और पूरी टीम पर धीमी ओवर-रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

CSK vs PBKS IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उनके ही घर चेपॉक में 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इस जीत का जश्न उस वक्त फीका पड़ गया जब मैच के तुरंत बाद BCCI ने टीम पर भारी जुर्माने का ऐलान कर दिया। दरअसल, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और प्लेइंग इलेवन के सभी सदस्यों को 'स्लो ओवर-रेट' का दोषी पाया गया है।
श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना
IPL द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह इस सीजन में पंजाब किंग्स की दूसरी गलती थी। इससे पहले अपने पहले ही मैच में भी टीम ने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए थे। आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, दूसरी बार गलती होने पर कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों और 'इम्पैक्ट प्लेयर' पर भी 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।
कप्तान पर बैन का नियम बदला
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम की स्लो ओवर रेट के मामले में यह दूसरी गलती थी, इसलिए उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा। साथ ही टीम के खिलाड़ियों पर भी आर्थिक दंड लगाया गया है। पहली गलती के लिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना पहले ही लगाया गया था।
Advertisement
हालांकि श्रेयस अय्यर के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि IPL ने अब कप्तान पर 'एक मैच के बैन' वाले नियम को बदल दिया है। पुराने नियमों के अनुसार, अगर कोई टीम एक ही सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर-रेट की गलती करती थी, तो कप्तान पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया जाता था। अब इस नियम को खत्म कर दिया गया है, हालांकि बार-बार गलती करने पर फील्डिंग प्रतिबंधों (Fielding Restrictions) का सामना करना पड़ सकता है।
मैच में प्रियांश आर्य और अय्यर चमके
चेपॉक के मैदान पर शुक्रवार को रनों की जमकर बारिश हुई। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। युवा आयुष म्हात्रे ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 45 रनों का योगदान दिया।
Advertisement
इसके बाद जवाब में उतरी पंजाब ने इस विशाल लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 रन बनाए और प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन जोड़े। वहीं, मात्र 11 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।