IPL 2024: शशांक के साथ कंफ्यूजन वाले मसले पर PBKS की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, क्या कहा?

पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने टीम के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह को IPL के मिनी ऑक्शन में खरीदे जाने को लेकर चल चर्चा पर अपना पक्ष रखा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PBKS Co owner Preity Zinta Comment on Shashank Singh
पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा का शशांक सिंह पर बयान | Image: INSTAGRAM@realpz/IPL

Preity Zinta Statement on Accidental Bought at IPL 2024 Mini Auction: पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक ने तूफानी पारियां खेलकर IPL में सनसनी मचा दी है। शशांक ने शानदार पावर हिटिंग दिखाई है, जिसके चलते हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। 

IPS अधिकारी के बेटे शशांक का मौजूदा सीजन में अब तक दबदबा दिखा है, लेकिन क्या आपको पता है कि वो पंजाब किंग्स का हिस्सा कैसे बने। इसके पीछे बड़ी मजेदार कहानी है। कहते हैं कि वो पंजाब किंग्स के एक्सीडेंटल खिलाड़ी हैं, यानि पंजाब किंग्स ने उन्हें कंफ्यूजन में खरीदा था। शशांक की जबरदस्त पारी के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है और इसी को देखते हुए पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और पूरा बात बताई है। 

शशांक को टीम में शामिल करने पर क्या बोलीं जिंटा?

प्रीति जिंटा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट की रोमांचक जीत में टीम के नायक शशांक सिंह ने IPL नीलामी में हुई गफलत को सार्थक तरीके से लिया और कभी उसकी शिकायत नहीं की। 

Advertisement

दरअसल पंजाब किंग्स पिछले साल दिसंबर में दुबई में IPL 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन के दौरान कथित तौर पर शशांक के लिए अपनी बोली वापस लेना चाहती थी, लेकिन नीलामीकर्ता ने इसे स्वीकार नहीं किया, क्योंकि बोली पूरी हो गई थी। फ्रेंचाइजी ने हालांकि बाद में एक स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि शशांक हमेशा उनकी सूची में थे और ऑक्शन लिस्ट में एक ही नाम के दो खिलाड़ियों का उल्लेख होने के कारण भ्रम था।

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट में लिखा-

Advertisement

ऐसा लगता है कि आज नीलामी में हमारे बारे में अतीत में कही गई बातों के बारे में बात करने का बिल्कुल सही दिन है। समान परिस्थितियों में बहुत से लोग आत्मविश्वास खो चुके होंगे, दबाव में झुक गए होंगे या हतोत्साहित हो गए होंगे... लेकिन शशांक नहीं। वो साधारण इंसान की तरह नहीं है। वो काफी खास है। सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में उनके कौशल के कारण नहीं, बल्कि उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और अविश्वसनीय भावना उन्हें खास बनाती है। उन्होंने सभी टिप्पणियों और मजाक को सहजता से लिया और कभी इसकी शिकायत नहीं की।

बॉलीवुड अदाकारा प्रीति जिंटा ने लिखा- 

शशांक ने खुद का समर्थन किया और हमें दिखाया कि वो मानसिक रूप से कितने मजबूत हैं। मैं इसके लिए उनकी सराहना करती हूं। वो मेरी प्रशंसा और सम्मान का हकदार है। मुझे उम्मीद है कि वो आप सभी के लिए एक उदाहरण बन सकता है कि जब जीवन में मुश्किल के पल आते हैं और चीजें आपके अनुसार नहीं होती तो यह काफी मायने रखता है कि आप अपने बारे में क्या सोचते है, इसलिए शशांक की तरह खुद पर विश्वास करना कभी बंद न करें और मुझे यकीन है कि आप जीवन के खेल में मैन ऑफ द मैच बनेंगे। 

बता दें कि शशांक को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा था। इससे पहले वो सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL में गोली की स्पीड से बॉलिंग कर रहे मयंक पर वॉटसन ने क्यों कहा? ‘जल्दबाजी करना समझदारी नहीं’

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड