IPL में गोली की स्पीड से बॉलिंग कर रहे मयंक पर वॉटसन ने क्यों कहा? 'जल्दबाजी करना समझदारी नहीं'

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने IPL की नई सनसनी मयंक यादव को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने मयंक के टेस्ट में खेलने पर बात की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shane Watson on Mayank Yadav
मयंक यादव को लेकर शेन वॉटसन का बयान | Image: IPL/X

Shane Watson on Mayank Yadav: ऑस्ट्रेलिया के दो बार के वर्ल्ड विजेता ऑलराउंडर शेन वाटसन का मानना है कि भले ही मयंक यादव ने अपनी गेंदबाजी से मौजूदा IPL सीजन में सबको प्रभावित किया है, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खिलाने की जल्दबाजी करना समझदारी नहीं है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL डेब्यू करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के इस 21 साल के तेज गेंदबाज ने लगातार मैच विजयी प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के अभियान में मदद की है।

मयंक की गति वर्ल्ड क्लास 

वाटसन ने इस स्पीड स्टार तेज गेंदबाज पर बात करते हुए कहा-

Advertisement

निश्चित रूप से मयंक यादव के बारे में काफी चर्चा हो रही है, जिनकी रफ्तार विश्व स्तरीय है और उन्होंने विश्व स्तरीय कौशल भी दिखाया है। लखनऊ सुपर जायंट्स भाग्यशाली है कि उनके पास ऐसा खिलाड़ी है। बड़े मंच पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ प्रदर्शन करना और उन पर दबदबा बनाना बहुत खास है।

ये पूछे जाने पर कि क्या मयंक टेस्ट के लिए तैयार हैं, क्योंकि टीम को साल के अंत में आस्ट्रेलिया में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वॉटसन ने कहा-

निश्चित रूप से आप उसे टेस्ट क्रिकेट में खेलना पसंद करोगे, लेकिन बतौर तेज गेंदबाज ये आपके शरीर पर कितना चुनौतीपूर्ण होगा, यह जानना और आपके शरीर को इसके अनुरूप ढालना और सपाट पिच पर एक टेस्ट मैच में एक दिन में इतनी रफ्तार से 15 से 20 ओवर डालने का दबाव झेलना, मुझे नहीं लगता कि इस समय ये जरूरी है कि उसके शरीर को इस सीमा तक पहुंचाया जाए। मुझे लगता है कि इस समय उसे टेस्ट क्रिकेट में खिलाना बिल्कुल भी समझदारी नहीं होगी।

बता दें कि मयंक यादव ने अब तक 2 IPL मैच खेले हैं और दोनों में गोली की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए हैं। उनकी सबसे तेज गेंद 156.7 KMPH की रही है, जो IPL 2024 की सबसे तेज गेंद है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL: 'जब यहां आया तो सच्चाई पता चली', मुंबई को लेकर ये क्या बोल गया पंजाब का शेर शशांक सिंह

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड