IPL 2026: रिंकू सिंह के छक्कों ने मचाया शोर, ससुर को याद कर स्टैंड्स में भावुक हुईं प्रिया सरोज; VIDEO
रविवार को हुए आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता ने सुपर ओवर में मुकाबले को अपने नाम किया। इस मैच में KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह का शानदार प्रदर्शन रहा। इस मैच में रिंकू के अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी मंगेतर प्रिया सरोज का इमोशनल रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला गया, जिसमें KKR ने पर सुपर ओवर में जीत हासिल की। एक तरफ जीत का जश्न बीच मैदान देखने को मिला, तो दूसरी तरफ स्टैंड्स में भावुक पल भी दिखा।
दरअसल, रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिय सरोज का इमोशनल रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोलकाता के इस शानदार जीत पर प्रिया सरोज ने कहा कि रिंकू की मैच जिताऊ पारी उन्होंने अपने दिवंगत ससुर को समर्पित किया। उनका यह भावुक रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में प्रिय सरोज ने क्या कहा?
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की शानदार जीत पर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिय सरोज ने कहा 'हम बहुत खुश हैं, आज जो उन्होंने खेला है, वो हमारे ससुर (Father in law) के लिए है। हम आज उनको बहुत मिस कर रहे हैं, और यह उनके लिए ही है।
सुपर ओवर में KKR ने जीता मैच
मैच की बात करें तो इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए LSG ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। LSG के जवाब में KKR ने भी 20 ओवर में 155 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में LSG ने दो विकेट खोकर सिर्फ 1 रन बनाए। इसके बाद KKR की तरफ से रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच को जीत लिया।
Advertisement
रिंकू सिंह ने ठोके नाबाद 83 रन
इस मैच में रिंकू सिंह के प्रदर्शन की बात करें, तो रिंकू ने कोलकाता की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। पहले तो उन्होंने बल्ले से टीम के लिए नाबाद 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में चार छक्के भी जड़े। मैच के दौरान रिंकू सिंह ने 4 शानदार कैच भी पकड़े।
ये भी पढ़ें: RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी का दिखा 'रौद्ररूप', लगाया इतिहास का सबसे तेज शतक, जड़े 12 छक्के