RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी का दिखा 'रौद्ररूप', लगाया इतिहास का सबसे तेज शतक, जड़े 12 छक्के

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरजा है।

Follow : Google News Icon  
Vaibhav Sooryavanshi RR vs SRH 36th ipl 2026 Match
वैभव सूर्यवंशी का दिखा 'रौद्ररूप' लगाया इतिहास का सबसे तेज शतक | Image: IPL

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वापसी करते हुए पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले राजस्थान को बैटिंग करने का न्योता दिया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में शतक जड़कर गर्दा मचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में ताबड़तोड़ 12 छक्के लगाकर एक नया इतिहास भी रच दिया। इसके अलावा, सबसे तेज शतक ठोकर विरोधी टीम के छक्के छुड़ा दिए। वैभव ने 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

वैभव ने लगाया तीसरा सबसे तेज शतक

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 36 गेंदों का समाना करते हुए आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक लगाकर एक नयाइति हास रच दिया है। 

इससे पहले वैभव ने ही पिछले साल 35 गेंदों में शतक लगाकर आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। शनिवार, 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 37 गेंदों में 103 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए।

Advertisement

वैभव ने छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में 37 गेंदों में 103 की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 12 लंबे-लंबे छक्के लगाए। 12 छक्के लगाने के साथ ही वैभव ने छक्कों के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है। वैभव आईपीएल 2026 में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड