जसप्रीत बुमराह को किया सैनेटाइज... फिर मिलाया हाथ, नीता अंबानी ने एक सेकेंड में जीता फैंस का दिल, तस्वीर VIRAL

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद पहले मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस का दिल जीता और फिर टीम की मालकिन नीता अंबानी ने कुछ ऐसा किया जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Nita Ambani sanitises Jasprit Bumrah's palm
Nita Ambani sanitises Jasprit Bumrah's palm | Image: IPL Screengrab

Nita Ambani Sanitize Jasprit Bumrah Hand: मुंबई इंडियंस पर एक पुरानी कहावत बिल्कुल सटीक फिट होती है, 'देर से आए हैं, लेकिन दुरुस्त आए हैं।' आईपीएल 2025 में भी शुरुआती मैचों में लगातार हार झेलने के बावजूद मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली है। बुधवार को MI ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर 11वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई। मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के खेमे में जश्न का माहौल था। इस बीच एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई जिसमें फ्रेंचाइजी की मालकिन नीता अंबानी टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथ को सैनेटाइज कर रही हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के बाद पहले मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस का दिल जीता और फिर टीम की मालकिन नीता अंबानी ने कुछ ऐसा किया जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। दरअसल, भारत में कोरोना एक बार फिर पांव फैला रहा है। पिछले कुछ दिनों से देशभर में कई मामले सामने आए हैं। ऐसे समय पर मुंबई इंडियंस की मालकिन ने जनता को संदेश दिया है।

नीता अंबानी ने बुमराह के हाथ को किया सैनेटाइज

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर आग की तरह फैल रही है जिसमें मुंबई इंडियंस के मैच जीतने के बाद मालकिन नीता अंबानी स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह  के हाथ पर सैनेटाइजर छिड़क रही हैं। सैनेटाइज करने के बाद उन्होंने बुमराह से हाथ मिलाया। ठीक ऐसा ही उन्होंने लेग स्पिनर करण शर्मा के साथ किया। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस नीता अंबानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर दीपक चाहर भी हैंड सैनिटाइजर लेकर दौड़ते नजर आए और उन्होंने इसे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने ग्राउंड स्टाफ का आभार व्यक्त करने के लिए हाथ मिलाने की बजाय मुट्ठी बांध ली।

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

भारत के विभिन्न भागों जैसे केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में, कोविड-19 के 250 से अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड भी कोरोना के चपेट में आ गए और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल सके।

Advertisement

प्लेऑफ में इन 4 टीमों ने बनाई जगह

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों का पता चल गया है। बुधवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टॉप-4 में क्वालिफाई कर लिया। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में अपनी सीट कन्फर्म की।

इसे भी पढ़ें: 500 मिस्ड कॉल आए लेकिन मैंने... वैभव सूर्यवंशी ने बताया हाल ए दिल तो द्रविड़ ने ऐसा क्या कहा? 14 साल के खिलाड़ी ने छूए पैर

Advertisement
Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड