अपडेटेड 6 April 2025 at 07:04 IST
खोदा पहाड़ निकली चुहिया... रनों के लिए तरस रहे थे MS Dhoni, नवजोत सिद्धू ने LIVE मैच में उड़ाया मजाक, VIDEO वायरल
CSK vs DC: आईपीएल 2025 में 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रफ्तार पर ब्रेक लगी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स ने CSK को 25 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई।
- खेल समाचार
- 3 min read

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2025 में 'चेन्नई एक्सप्रेस' की रफ्तार पर ब्रेक लगी हुई है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने CSK को 25 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई। लगातार तीन हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की बातें सुनकर CSK फैंस को और तकलीफ हो रही होगी।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 11वें ओवर में ही एमएस धोनी (MS Dhoni) की बैटिंग आ गई। चेपॉक स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वो अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए जमकर शोर मचाने लगे। हालांकि, माही एक बार फिर 'कछुए की रफ्तार' से चले और बड़े शॉट्स लगाने में असफल रहे। मैच के दौरान एक ऐसा पल आया जब स्टारस्पोर्ट्स चैनल पर हिंदी कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर माही के फैंस को अच्छा नहीं लगा होगा।
नवजोत सिंह सिद्धू ने उड़ाया धोनी का मजाक!
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 183 रन बनाया। इसके जवाब में CSK की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 74 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। 11वें ओवर में एमएस धोनी बैटिंग करने आए और उस समय जरूरी रन रेट 14 के बार जा चुकी थी। इस दौरान एक ऐसा मौका आया जब धोनी आसानी से बड़ा हिट लगा सकते थे।
14वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने नो बॉल फेंका। इसके बाद अंपायर ने फ्री हिट का इशारा किया और स्ट्राइक पर थे एमएस धोनी। चेपॉक स्टेडियम में शोर बढ़ गई। हिंदी कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वो छक्के के लिए जाएंगे, और अब नहीं जाएंगे तो कब जाएंगे। मोहित ने बाउंसर डाली और माही इस गेंद पर एक रन भी नहीं बना सके। इसके बाद सिद्धू ने कहा- ''ले भईया ये तो फुस्स पटाखा निकला, खोदा पहाड़... निकली चुहिया।
Advertisement
IPL 2025 Points Table: पॉइंट्स टेबल के टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स
एक तरफ जहां आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीन हार के बाद बैकफुट पर है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक सबकुछ दुरुस्त है। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल हुई है। 15 सालों बाद चेन्नई को उसके गढ़ में हराने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है। वहीं, 4 में से 3 मुकाबले हारकर CSK 9वें नंबर पर है।
इसे भी पढ़ें: IPL में जोफ्रा आर्चर ने मचाया 'तांडव', पहले ओवर में ही दो बार बिखेरी गिल्लियां, VIDEO देख रह जाएंगे हैरान
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 07:04 IST