'तेरा यार हूं मैं...', छोटे बच्चे की तरह कीरोन पोलार्ड के गले लगे सूर्या, सूर्यकुमार यादव का ये VIDEO कर देगा इमोशनल

आईपीएल 2025 के शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस के कोच कीरोन पोलार्ड और धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Indians suryakumar yadav and Kieron pollard loving video went viral on social media
Mumbai Indians suryakumar yadav and Kieron pollard loving video went viral on social media | Image: X/ Mumbai Indians

IPL 2025: आईपीएल 2025 को शुरु होने में महज तीन दिन बाकी है। ऐसे में आईपीएल की 10 टीमों ने जोरदार तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुुंबई इंडियंस टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में मुंबई इंडियंस के धमाकेदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और कोच कीरोन पोलार्ड साथ में दिख रहे हैं। वीडियो में सूर्यकुमार यादव छोटे बच्चे या छोटे भाई की तरह कीरोन पोलार्ड के पास जाते हैं और उनके गले लग जाते हैं। आईपीेल 2025 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा।

सूर्यकुमार यादव ने पोलार्ड को लगाया गले

मुंबई इंडियंस की ओर से शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि, सूर्यकुमार यादव पीछे से चलते हुए आते हैं और टीम के कोच कीरोन पोलार्ड को बच्चे की तरह गले लगा लेते हैं। पोलार्ड पहले तो सूर्या को पहचान नहीं पाते हैं लेकिन जब वे जान जाते हैं कि ये कोई और नहीं सूर्या हैं तो वे भी उन्हें कसकर गले लगा लेते हैं। सूर्या और पोलार्ड के बीच का ये वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दोनों इस वीडियो के दौरान थोड़ा इमोशनल भी हो गए थे।

मुंबई इंडियंस 5 आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है

आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की पांच ट्रॉफियां जीती हैं। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी। जिसके बाद से मुंबई इंडियंस के फैंस के अंदर हार्दिक पांड्या के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिला। अब मुंबई इंडियंस की कप्तानीहार्दिक पांड्या संभालते हैं।

Advertisement

चेन्नी सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपने सफर की शुरुआत 23 मार्च को करेगी। आईपीएल के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। बात करें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों की अब तक 36 बार भिड़ंत हुई है। जिसमें से मुंबई इंडियंस ने 20 मैच जीते हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मैच अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2025: ऐसी दीवानगी नहीं देखी होगी... नंगे पैर अंगारे पर चला RCB फैन, VIDEO देख फैंस हुए हैरान

Advertisement
Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड