IPL 2025: ऐसी दीवानगी नहीं देखी होगी... नंगे पैर अंगारे पर चला RCB फैन, VIDEO देख फैंस हुए हैरान
IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2025: आईपीएल 2025 यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होना है। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम एक भी खिताब अपने नाम करने में असफल रही है। लेकिन इसके बावजूद भी इस टीम की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
आरसीबी की बड़ी फैन फॉलोइंग के पीछे एक बड़ी वजह विराट कोहली है। आरसीबी के फैन के अंदर इस कदर की दीवानगी है कि वे अंगारों पर नंगे पैर चलने को तैयार है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दैखा जा रहा है आरसीबी का फैन अंगारों पर चल रहा है।
अंगारों पर चलता दिख रहा आरसीबी फैन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एक फैन अंगारों पर नंगे पैर चल रहा है और इस दौरान वो जोर-जोर से आरसीबी का नाम चिल्ला रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से काफी फैंस हैरान हैं। आपको एक बार फिर याद दिलाते चलें कि आरसीबी की शुरुआत से ही विराट कोहली इस टीम के साथ हैं लेकिन इसके बावजूद आज तक आरसीबी एक भी खिताब जीतने में नाकामयाब रही है।
इस सीजन रजत पाटीदार होंगे आरसीबी के कप्तान
ऐसा नहीं है कि आरसीबी ने अपने कोच, खिलाड़ी या कप्तान नहीं बदले पर इन सारी चीजों के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को आज तक आईपीएल में सफलता नहीं मिली है। आईपीएल 2025 में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करते नजर आएंगे। आईपीएल 2025 में आरसीबी का पहला मुकाबला डिफेडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है।