IPL 2024: रोहित से कप्तानी छीन आफत में फंसी MI, फैंस की नाराजगी ऐसी कि गिड़गिड़ा रही- Donthatehardik

रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद मुंबई इंडियंस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर हैरान करने वाली बात सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohit Sharma & Hardik Pandya
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या | Image: IPL

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स समेत कई टीमों ने IPL के मौजूदा सीजन में एक से ज्यादा जीत हासिल की हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इकलौती ऐसी टीम है, जो अब तक खाता नहीं खोल पाई है। 5 बार की चैंपियन मुंबई की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। IPL 2024 में मुंबई को लगातार 3 हार मिली हैं।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की हालत खस्ता है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीनने के बाद मुंबई इंडियंस आफत में फंस गई है। रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने से फैंस इस कदर भड़के हुए हैं कि अब फ्रेंचाइजी को हार्दिक के लिए एक खास कैंपेन शुरू करना पड़ा है। फैंसी ऐसी नाराजगी है कि मुंबई इंडियंस को मजबूर होकर फैंस से Donthatehardik के हैशटेग के साथ मुंबई इंडियंस को लेकर पोस्ट करने अपील करना पड़ी है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक यूजर ने दावा किया है। रितिका मल्होत्रा नाम के इस अकाउंट से मुंबई इंडियंस की ओर से आए मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। 

ये यूजर रोहित शर्मा की फैन लग रही है, जिसने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- 

बेशर्म मुंबई इंडियंस सोचती है कि कुछ रुपयों के लिए मैं अपना गौरव बेच दूंगी। 

मुंबई इंडियंस ने ये अपील की!

Advertisement

अब आपको मुंबई इंडियंस के इस अपील के बारे में बताते हैं। इस फैन की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में मुंबई इंडियंस की ओर से लिखा गया है-

हमारे पास आपके लिए 'एक्स' पर मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने का शानदार अवसर है। हम चाहेंगे कि आप एक्स पर Donthatehardik हैशटेग के साथ मुंबई इंडियंस को लेकर तीन पोस्ट करें, बदले में हम आपको कुछ पैसे देंगे। 

मुंबई इंडियंस की ओर से वाकई ऐसी अपील की गई है या नहीं, हम इसकी पुष्टि नहीं करते, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस आफत में फंस गई है। हार्दिक को अब तक खेले गए तीनों मैचों में फैंस की हूटिंग और ट्रॉलिंग का शिकार होना पड़ा है। अहमदबाद और हैदराबाद की तुलना में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये बहुत ज्यादा देखने को मिला, हालांकि हार्दिक डटे हुए हैं और टीम की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- धोनी के इस धुरंधर ने खोल दी नामी खिलाड़ियों की पोल, बताया RCB 16 सालों से क्यों नहीं जीती IPL खिताब 

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड