Mumbai Indians Retention List: ईशान किशन की मुंबई इंडियंस से छुट्टी, इन 5 खिलाड़ियों को किया रिटेन
Mumbai Indians Retention List 2025: मुंबई इंडियंस ने जिन 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है उसमें ईशान किशन का नाम शामिल नहीं है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Mumbai Indians Retention List: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए जिन खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है उसमें टीम इंडिया के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम शामिल नहीं है। ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा पर भरोसा जताया है और उन्हें रिटेन करने का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस ने जिन 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है उसमें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम शामिल है। ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि हिटमैन मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं, लेकिन अब ये साफ हो चुका है कि आईपीएल 2025 में रोहित MI का ही हिस्सा होंगे।
मुंबई इंडियंस से ईशान किशन की छुट्टी!
मुंबई इंडियंस ईशान किशन को रिटेन नहीं कर रही है और उन्हें मेगा ऑक्शन के लिए रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 2022 में भी ईशान को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था लेकिन फिर आईपीएल नीलामी में उनपर पैसों की बारिश कर टीम से जोड़ा गया। हालांकि, इस समय ईशान किशन का समय सही नहीं चल रहा है। वो लंबे समय से टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं और ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ईशान किशन के पीछे भागती है या नहीं।
मुंबई इंडियंस रिटेंशन लिस्ट 2025
Advertisement
हार्दिक पांड्या- 18 करोड़
रोहित शर्मा- 18 करोड़
जसप्रीत बुमराह- 11 करोड़
सूर्यकुमार यादव- 11 करोड़
तिलक वर्मा- 11 करोड़
रोहित शर्मा 18 करोड़ में हुए रिटेन
Advertisement
मुंबई इंडियंस ने कप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। टीम के प्रीमियम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 11 करोड़ मिलेंगे, वहीं तिलक वर्मा को MI ने 11 करोड़ में रिटेन किया है।