IPL 2024: मुंबई इंडियंस में WC विजेता खिलाड़ी की एंट्री, शुभमन के साथ खेल चुका है धमाकेदार पारी

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा फैसला किया है। मुंबई ने एक वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mumbai Indians
IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस | Image: IPL

IPL 2024: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हराकर जीत का खाता खोला है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ने वाली है। 

मुंबई और RCB के बीच आज गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर संग्राम होने वाला है, जिसमें हार्दिक की पलटन जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, लेकिन इस बीच मुंबई इंडियंस ने बड़ा दांव खेला है। IPL 2024 सीजन के लिए मुंबई की टीम में एक वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी की एंट्री हुई है, जो टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ धमाकेदार पारी खेल चुका है।

हार्दिक के बाद हार्विक की एंट्री

IPL की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस में हार्दिक के बाद अब हार्विक की एंट्री हुई है। जी हां मुंबई ने हार्विक देसाई को मौजूदा सीजन के लिए टीम में शामिल किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जितने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड की मेजबानी में हुए 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप में हार्विक ने शुभमन गिल के साथ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में रन बनाए थे। 

विष्णु विनोद की जगह चुना गया

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को टीम में शामिल किया है। दरअसल विष्णु विनोद बाजू में चोट लगने के कारण मौजूदा IPL सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। 

पहली बार IPL का हिस्सा बने 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं। देसाई ने सौराष्ट्र के लिए 27 T20, 40 लिस्ट ए और 46 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 2023 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हार्विक ने 175 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 336 रन बनाए थे। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने हार्विक के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। 

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 1 जीत और 2 अंकों के साथ वो फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। 

ये भी पढ़ें- 1 घंटा 9 मिनट... खूब लड़ीं पीवी सिंधू, लेकिन पड़ोसी देश की खिलाड़ी पड़ी भारी

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड