1 घंटा 9 मिनट... खूब लड़ीं पीवी सिंधू, लेकिन पड़ोसी देश की खिलाड़ी पड़ी भारी

बैडमिंटन की दुनिया से भारत के लिए बुरी खबर आई है। बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2024 में पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और अश्विनी पोनप्पा जैसे खिलाड़ियों को हार मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PV Sindhu
2024 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में हारीं पीवी सिंधू | Image: PTI-File

Badminon Asia Championship 2024: आगामी ओलंपिक खेलों को लेकर भारतीय एथलीटों की तैयारी जोरों पर चल रही है। सभी खिलाड़ी और एथलीट किसी न किसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं और प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस बीच भारतीय बैडमिंटन प्लेयर्स एशिया चैंपियनशिप में चुनौती पेश कर रहे हैं। 

चीन के निंगबो में आयोजित हो रही बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2024 में एचएस प्रणय, पीवी सिंधू, अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो में हिस्सा ले रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने चैंपियनशिप में कांटे का मुकाबला खेला है। 1 घंटे 9 मिनट तक सिंधू ने जमकर लड़ाई लड़ी, लेकिन पड़ोसी देश की खिलाड़ी उन पर भारी पड़ी।

राउंड ऑफ 16 में हारीं सिंधू 

28 साल की पीवी सिंधू ने गुरुवार, 11 अप्रैल को वुमेंस सिंगल्स में चुनौती पेश की। उनका सामना चीन की हान यू से हुआ। सिंधू ने दुनिया की नंबर 7 खिलाड़ी को तगड़ा चैलेंज दिया। दोनों के बीच कॉम्पिटिशन कितना मजबूत रहा, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला 1 घंटे 9 मिनट तक चला। सिंधू ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन वो चीन की हान यू के खिलाफ तीन गेमों में 18-21, 21-13, 17-21 से हार गईं।

Advertisement

पोनप्पा-क्रैस्टो की जोड़ी भी हारी

इसके अलावा आज गुरुवार को अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी को वुमेंस डबल्स के राउंड ऑफ 16 में जापानी जोड़ी ने 21-17, 21-12 से हराया। 

Advertisement

इसके अलावा एचएस प्रणय को भी मेंस सिंगल्स में निराशा मिली है। इस स्टार भारतीय खिलाड़ी ने ताईवान के लिन चुन यी के खिलाफ 18-21, 11-21 से मैच गंवाया है। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024 में क्यों नहीं खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर एडम जैम्पा? किया चौंकाने वाला खुलासा

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड