सगाई, शारीरिक संबंध और धोखा... मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर पर लगा शर्मनाक दाग, रेप केस में गिरफ्तार

मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर शर्मनाक दाग लगा है। राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने क्रिकेटर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai Indians former cricketer Shivalik sharma arrested in rape case rajasthan johpur
मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा रेप केस में गिरफ्तार | Image: Instagram

Cricketer Shivalik Sharma: मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर शर्मनाक दाग लगा है। राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने क्रिकेटर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 26 वर्षीय शिवालिक पिछले साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। रिपोर्ट के अनुसार उनके साथ रिश्ते में रहने वाली महिला ने शिवालिक शर्मा पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है।

महिला ने दावा किया कि शिवालिक शर्मा पहले उनके दोस्त थे, फिर ये दोस्ती प्यार में बदली लेकिन बाद में मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि शिवालिक ने शादी का झूठा वादा कर उनके शारीरिक संबंध बनाए।

क्रिकेटर शिवालिक शर्मा रेप केस में गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुके शिवालिक शर्मा को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि शिवालिक घरेलू क्रिकेट में वडोदरा के लिए खेलते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार युवती ने जोधपुर के कुड़ी भगतासनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वो शिवालिक शर्मा की दोस्त थीं। दोनों में प्यार हुआ और फिर तथाकथित तौर पर दोनों की सगाई भी हुई थी। महिला ने कहा कि क्रिकेटर ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन शादी नहीं की। युवती ने जो रेप का आरोप लगाया है उसके बाद शिवालिक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा था

वडोदरा के बाएं हाथ के स्पिनर शिवालिक शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। वो आईपीएल 2024 में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। घरेलू क्रिकेट में शिवालिक वडोदरा के लिए खेलते हैं। उन्होंने अभी तक 18 फर्स्ट क्लास क्रिकेट, 13 लिस्ट ए और 19 T20 मैच खेला है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 79 और टी20 में 7 विकेट चटकाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली-अवनीत कौर मामले में दिल्ली पुलिस की एंट्री! क्यों दी चालान काटने की चेतावनी? वजह जान नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड