IPL 2024: संकट में मुंबई इंडियंस, महादेव की शरण में कप्तान हार्दिक पांड्या; देखें Video

मुंबई इंडियंस के IPL 2024 में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या काफी परेशान हैं, जिसके चलते वो भगवान की शरण में पहुंचे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hardik Pandya Offers Prayers at Somnath Temple
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना | Image: ANI

IPL 2024: 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस वक्त बड़ी मुसीबत में है। खासतौर पर कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। हार्दिक (Hardik) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस IPL 2024 में लगातार 3 मैच हार चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ये स्टार ऑलराउंडर MI का कप्तान बनने के बाद से ही फैंस के निशाने पर था कि अब मुंबई (Mumbai) की इस हालत के बाद उसकी जमकर आलोचना हो रही है। 

हार्दिक पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा हुआ है। इन सब टेंशनों के बीच हार्दिक पांड्या भगवान की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने गुजरात में सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) में पूजा अर्चना की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मुंबई इंडियंस को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और ये उसकी लगातार तीसरी हार थी। ये मुकाबला 1 अप्रैल को खेला गया था, जबकि मुंबई इंडिया का अगला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। टीम को 5 दिन का लंबा ब्रेक मिला है और इस दौरान खिलाड़ी क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। रोहित और हार्दिक समेत सभी प्लेयर्स बीच पर मस्ती करते दिखे तो वहीं अब हार्दिक का सोमनाथ टेंपल में पूजा अर्चना करने का वीडियो सामने आया। बता दें कि सोमनाथ मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहले स्थान पर आता है। 

तीनों मैचों में हार्दिक के खिलाफ हूटिंग

Advertisement

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को सीजन के अब तक के तीनों मैचों में फैंस की हूटिंग का शिकार होना पड़ा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से शुरू हुई हार्दिक के खिलाफ नारेबाजी वानखेड़े स्टेडियम पर बहुत ज्यादा बड़ गई। फैंस ने हार्दिक के खिलाफ जमकर हूटिंग की और उन्हें खरी-खोटी सुनाई। दरअसल फैंस रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने से बेहद नाराज हैं और टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ये नाराजगी विरोध में बदल गई है। हार्दिक इन सब चीजों से काफी परेशान नजर आ रहे हैं, जिसके चलते अब वो मन की शांति के लिए भगवान की शरण में पहुंचे हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक की चिंता होगी दूर! लौट आया मुंबई इंडियंस का ‘संकटमोचक’, अब कोई हराकर दिखाए

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड