अपडेटेड 27 November 2024 at 11:02 IST

IPL Auction में मुंबई इंडियंस को मिला झारखंड का 'क्रिस गेल', CSK से लंबी दौड़ के बाद इतने में खरीदा

5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में झारखंड का 'क्रिस गेल' मिला है, हालांकि मुंबई को इसके लिए CSK के साथ लंबी दौड़ लगानी पड़ी।

Follow : Google News Icon  
mumbai indians bought robin minz known as chris gayle of jharkhand in ipl mega auction
IPL मेगा ऑक्शन में मुंबई को मिला झारखंड का क्रिस गेल | Image: IPL.Com/INSTAGRAM

IPL Mega Auction 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन (Mega Auction) कई खिलाड़ियों के लिए खराब तो कईयों के लिए लाजवाब रहा है। इस बार के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। IPL फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर पानी की तरह पैसा बहाया है। 

भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर सबसे महंगी बोली लगी है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्डतोड़ रकम के साथ खरीदा है। इसी के साथ पंत (Pant) सिर्फ 2025 मेगा ऑक्शन के ही नहीं, बल्कि IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इस बार हर फ्रेंचाइजी बड़े सोच-समझकर और प्लानिंग के साथ खिलाड़ियों को खरीदा है। 

IPL की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी काफी अच्छी टीम बनाई है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शानदार खिलाड़ियों को खरीदा है। चाहे वो भारतीय हो या विदेशी। इसी में एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसे झारखंड का क्रिस गेल (Chris Gayle) कहते हैं। 

मुंबई को मिला झारखंड का ’क्रिस गेल'

Advertisement

दरअसल हम बात कर रहे हैं झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज (Robin Minz) की। 22 साल के इस युवा खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने IPL मेगा ऑक्शन में 65 लाख रुपए में खरीदा है। रॉबिन (Robin) ने अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपए रखा था। बता दें कि पिछले साल रॉबिन मिंज (Robin Minz) की जबरदस्त बोली लगी थी, लेकिए एक हादसे ने सब कुछ बिगाड़ के रख दिया। दरअसल IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में एक बार की विजेता गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने रॉबिन (Robin) को 3.60 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर खरीदा था, लेकिन सीजन की शुरुआत से ठीक पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते वो IPL नहीं खेल पाए। 

बाइक के उड़ गए थे परखच्चे

Advertisement

रॉबिन मिंज (Robin Minz) के पिता फ्रांसिस मिंज ने मीडिया को दिए एक बयान में बताया था कि IPL 2024 शुरू होने से कुछ दिन पहले उनके बेटे रॉबिन का बाइक एक्सीडेंट हो गया था, जो इतना खतरनाक था कि उनकी बाइक के परखच्चे तक उड़ गए थे, हालांकि गनीमत रही कि हादसे में रॉबिन को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन एक्सीडेंट के कारण वो IPL डेब्यू नहीं कर सके थे, मगर अब मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है और पूरी संभावना है कि वो अगले साल IPL खेलते दिखें, क्योंकि वो प्रतिभा के धनी हैं। 

धोनी (Dhoni) के शहर रांची के रहने वाले रॉबिन मिंज (Robin Minz) घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं। वो डोमेस्टिक क्रिकेट में कई मौकों पर अपनी तूफानी बैटिंग से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर चुके हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का हर कोई कायल है। रॉबिन (Robin Minz) बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज हैं, इसलिए उन्हें झारखंड (Jharkhand) में क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम से जाना जाता है। यही वजह है कि इस मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि धोनी (Dhoni) की टीम CSK भी उत्साहित थी। तभी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई के साथ बराबर बोली लगाई, लेकिन आखिरकार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 65 लाख रुपए में रॉबिन (Robin Minz) को खरीद लिया। 

ये भी पढ़ें- Champions Trophy विवाद के बीच पाकिस्तान में बवाल, श्रीलंकाई टीम सीरीज बीच में छोड़ स्वदेश लौटी

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 27 November 2024 at 11:02 IST