IPL में हवा टाइट, बाहर सुपरमैन बने फिर रहे हैं ईशान किशन; भड़के फैंस ने लगा दी क्लास
मुंबई इंडियंस के लिए इस IPL सीजन अब तक बल्ले के साथ फ्लॉप रहे ईशान किशन का एक सुपरमैन बने होने का वीडियो सामने आया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। IPL 2024 में टीम ने लगातार 3 मुकाबले गंवा दिए हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या इस वक्त सबसे ज्यादा मुश्किलों में हैं, क्योंकि वो फैंस के भयंकर गुस्से का सामना कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस की इस हालत के बीच ईशान किशन (Ishan Kishan) को मस्ती सूज रही है।
मुंबई के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की IPL में हवा टाइट है, लेकिन बाहर वो सुपरमैन बने फिर रहे हैं और इस पर फैंस ने उन पर भी अपनी भड़ास निकाली है। भड़के हुए फैंस ने ईशान (Ishan) की इस हरकत पर उनकी जमकर क्लास लगाई है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशान किशन टीम के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और वो टीम की जर्सी के बजाय सुपरमैन लुक में नजर आ रहे हैं, हालांकि वो पूरी तरह से नीले रंग की पोशाक में हैं, जिसके आगे मुंबई इंडियंस का लोगो है। ईशान ने पीछे कपड़ा भी लगवाया हुआ है। ईशान के इस बर्ताव पर फैंस उन पर निशाना साध रहे हैं। ये वीडियो हालांकि मुंबई इंडियंस के तीसरे मैच से पहले का लग रहा है, जब टीम हैदराबाद से मुंबई पहुंची थी।
कुछ फैंस उन्हें छपरी बोल रहे हैं तो कुछ क्रिकेट पर ध्यान देने की नसीहत दे रहे हैं। बता दें कि इस सीजन अब तक ईशान किशन बल्ले के साथ फ्लॉप रहे हैं।
Advertisement
ईशान किशन की बैटिंग में हवा टाइट
मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की IPL के मौजूदा सीजन में बैटिंग में हवा टाइट है। ईशान ने 3 मैचों में सिर्फ 50 रन ही बनाए हैं। ईशान किशन की खराब बल्लेबाजी भी कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस की असफलता का कारण रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में ईशान बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 13 गेंदों पर 34 रन बनाए, लेकिन तीसरे मैच में ईशान फिर फ्लॉप साबित हुए। वो 14 गेंदों पर 16 रन बना पाए और आउट हो गए। ईशान की ओर से अच्छी शुरुआत न मिलने की वजह से मुंबई की परेशानी बढ़ी है।