अपडेटेड 1 April 2024 at 16:52 IST

IPL 2024 में धोनी की धुआंधार पारी के बाद ऐसा था पत्नी साक्षी का रिएक्शन, बोलीं- 'नहीं लगा कि...'

धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में धांसू पारी खेल कर फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया। CSK बेशक हार गई, लेकिन धोनी की पत्नी को हार महसूस नहीं हुई।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni Wife Sakshi Reaction on His Fire Batting
धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी के बाद उनकी पत्नी साक्षी ने मजेदार रिएक्शन दिया | Image: X/IPL

Sakshi Singh Reaction After MS Dhoni Fire Batting: IPL 2024 में आखिकार वो पल आ ही गया, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फैंस को आखिरकार अपने चहेते एमएस धोनी (MS Dhoni) की बैटिंग देखने को मिल ही गई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच रविवार, 31 मार्च को खेला गया मैच जिस-जिसने देखा, वो झूम उठा।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी (Dhoni) ने बल्ले के साथ वो अंदाज दिखाया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। माही ने अंत में आकर ऐसी पारी खेली, जिसने न केवल CSK, बल्कि सभी फैंस को बड़ी खुशी दी। चेन्नई सुपर किंग्स बेशक मैच हार गई, लेकिन धोनी ने सबका दिल जीत लिया। धोनी की धुआंधार बैटिंग के बाद उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी भी बेहद खुश नजर आईं। साक्षी सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए बड़ी बात बोल दी। 

क्या बोलीं धोनी की पत्नी साक्षी?

धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने मैच के बाद इंस्टा स्टोरी में धोनी को लेकर पोस्ट डाला। 

Advertisement
एमएस धोनी की पत्नी साक्षी की इंस्टा स्टोरी

साक्षी ने इस पोस्ट में धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा-

हाय माही, ऐसा अहसास ही नहीं हुआ कि हम मैच हार गए। 

धोनी ने जीता सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में CSK की शुरुआत खराब रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ समेत उसके दोनों सलामी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। रहाणे, मिचेल और दुबे ने कोशिश की, लेकिव वो भी विकेट खो बैठे। 6 विकेट गिरने के बाद आखिरकार धोनी मैदान पर उतरे, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। IPL ही नहीं T20 के बेस्ट फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने अंत में आकर ऐसा तूफान मचाया कि सब कुछ हिलाकर रख दिया। धोनी ने चौके-छक्कों की ऐसी बरसात कि दिल्ली चिंता में पढ़ गई। धोनी ने 4 चौकों और 3 छक्कों के दम पर महज 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 37 रन बनाए। इतना ही नहीं धोनी ने आखिरी और 20वें ओवर में दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 20 रन जोड़े। धोनी ने 231.25 के धांसू स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसके लिए उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। 

धोनी की इस धमाकेदार पारी के बावजूद CSK 171 रन बना पाई और 20 रन से मैच हार गई। दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर और कप्तान ऋषभ पंत के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 191 रन बनाए। पंत ने दमदार वापसी करते हुए अपने स्वाभाविक स्टाइल में बैटिंग की और इसके लिए धोनी की पत्नी साक्षी ने पंत की तारीफ की। धोनी के लिए किए पोस्ट में साक्षी ने सबसे पहले ऋषभ पंत को शानदार वापसी के लिए बधाई दी। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: 'हार्दिक को अपने काम पर…' फैंस की नाराजगी के बीच पांड्या को लेकर बोले ट्रेंट बोल्ट

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 1 April 2024 at 16:07 IST