IPL: लखनऊ के खिलाफ धोनी ने बल्ले से उगली आग... लेकिन टीम की हार के बाद किसके सामने जोड़ना पड़ा हाथ?
मैच के बाद से धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे स्टैंड्स में मौजूद फैंस का हाथ जोड़कर शक्रिया अदा कर रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स भले लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला हार गई हो लेकिन एमएस धोनी की 9 गेंद पर 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी ने सभी का दिल जीत लिया। चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए और इकाना स्टेडियम में उनके कदम रखते ही फैंस की सांसे थम सी गईं।
इकाना स्टेडियम होम ग्राउंड तो लखनऊ सुपर जायंट्स का था लेकिन चर्चे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के थे। इस मैच के बाद से धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे स्टैंड्स में मौजूद फैंस का हाथ जोड़कर शक्रिया अदा कर रहे हैं।
धोनी ने हाथ जोड़कर किया शुक्रिया अदा
इकाना स्टेडियम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी बाउंड्री लाइन पर खड़े हैं। ऐसे में फैंस उनको देखकर चीयर करते हुए नजर आ रहे हैं। फिर धोनी अपने फैंस की तरफ देखते हैं दोनों हाथ जोड़ते हैं उनका शुक्रिया करते हैं। धोनी के इस गेस्चर ने सबका दिल जीत लिया।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। हालांकि धोनी की वजह से ही सीएसके इस स्कोर तक पहुंच पाई थी। अंत में आकर माही ने अपना फिनिशर का रूप अपनाया और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
Advertisement
धोनी ने 311 की स्ट्रैइक रेट से बनाए 28 रन
उन्होंने सिर्फ 9 गेंदों का सामना किया और 311 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 28 नाबाद 28 रन बना डाले। उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के भी शामिल थे। धोनी ने लखनऊ के क्राउड का जमकर मनोरंजन किया। माही इस पूरे आईपीएल सीजन में अंत में आकर लगातार कम गेंदों में तेज गति से रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- इसे कहते हैं सम्मान... सामने थे धोनी और फिर राहुल ने किया कुछ ऐसा, वीडियो मिनटों में वायरल - Republic Bharat